7 December 2025 Ka Rashifal

7 December 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी!

Yours राशि
Spread the love

7 December 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 7 दिसंबर 2025, पौष मास का तीसरा दिन है। रविवार होने के कारण यह दिन सूर्य देव को समर्पित माना जाता है। आज सूर्य देव वृश्चिक राशि में विराजमान रहेंगे। वहीं चंद्रमा रात 10:38 बजे तक मिथुन राशि में रहेंगे, जिसके बाद वे कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। आज अखुरथ संकष्टी व्रत भी है। इच्छानुसार रविवार का व्रत रखा जा सकता है, जो विशेष रूप से सूर्य देव की आराधना के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

पंचांग के अनुसार आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है, जो शाम 06:24 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि आरंभ हो जाएगी। आज अभिजीत मुहूर्त 11:52 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक रहेगा। वहीं राहुकाल का समय शाम 4:06 बजे से 5:24 बजे तक रहेगा।

मेष राशि (Aries)  आज का दिन बिजनेस के मामले में थोड़ा सोच समझकर काम करने के लिए रहेगा। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा और उनकी सेहत पर भी आपको पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। संतान के विवाह में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होते दिख रही है। आप किसी काम में बिना सोचे समझे हाथ ना बढ़ाएं, नहीं तो उसमें आपसे गड़बड़ी होने से आपका कोई नुकसान हो सकता है।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन वृष राशि वालों का संतोष और शांति से गुजरने वाला है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का आपको लाभ मिलता हुआ दिख रहा है। नए अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठ में वृद्धि होगी। रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ेगा। संतान पक्ष से कुछ राहत मिल सकती है।

मिथुन राशि (Gemini)  आज का दिन आपके लिए टेंशन से भरा रहने वाला है, क्योंकि कोई कानूनी मामला आपके लिए सिरदर्द बनेगा। उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। आपको किसी काम को लेकर दूसरों पर डिपेंड नहीं रहना है। आप अपने भविष्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आपके बॉस को आपके दिए गए सुझाव खूब पसंद आएंगे, लेकिन आपके कुछ शत्रु आपके मित्र के रूप में हो सकते हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)   कर्क राशि द्वादश भाव में चंद्रमा उत्तम संपत्ति का संकेत दे रहा है। आज के दिन आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती दिख रही है। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व शुभ समाचार मिलेगा।

सिंह राशि (Leo)  आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में अपने कामों में आपको ही बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। विद्यार्थी आज किसी प्रतियोगिता की तैयारी में लगे रहेंगे। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती हैं। दान-धर्म के कार्यों में भी आपके काफी रुचि रहेगी।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: इस दिशा में लगाएं दीवार घड़ी, चमक जाएगी आपकी किस्मत!

कन्या राशि (Virgo)  कन्या का राशि स्वामी बुध सुख की वृद्धि कर रहा हैं। ऐसे में रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी आज आपको संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्चा व कीर्ति की वृद्धि होगी।

तुला राशि (Libra)  आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने आने वाला है। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा। आप कार्यक्षेत्र में लोगों से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आपकी राशि से एकादश-द्वादश त्रिग्रही योग अभी कुछ दिन और चलेगा। इसके फलस्वरूप कुछ आंतरिक विकार आपको परेशान कर सकते हैं। आज का दिन इस सबकी जांच कराने का है। अच्छा रहेगी कि आज किसी अच्छे डॉक्टर से इस विषय में सलाह मशविरा कर लें। रोग की अवस्था में भी आपका चलना फिरना काफी ज्यादा होता दिख रहा है।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए धैर्य और संयम से काम लेने के लिए रहेगा। पार्टनर भी बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा, लेकिन आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करना होगा। आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ सकते हैं। परिवार के सदस्यों में यदि किसी बात को लेकर कोई वाद विवाद भी बात चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपको माता जी की सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा।

धनु राशि (Sagittarius)  आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। धनु राशि के जातकों को शासन और सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ मिलता हुआ दिख रहा है। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक का समय सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने में बीतेगा।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: बरकत चाहिए तो भूलकर भी इन जगहों पर न रखें पैसे, नहीं तो आ जाएगी कंगाली!

कुंभ राशि (Aquarius)  आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है, लेकिन जल्दबाजी के कारण कोई समस्या हो सकती हैं। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी, उन्हें किसी अच्छी जगह काम मिल सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आप किसी नए काम की शुरुआत करने की भी प्लानिंग कर सकते हैं, लेकिन कोई निवेश आप किसी के कहने में आकर ना करें। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन पुत्र, पुत्री की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। बहनोई और साले से आज लेन-देन न करें सम्बन्ध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। बृहस्पति का त्रिकोण योग मूल्यवान वस्तुएं चोरी करा सकता है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें