28 August 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 28 अगस्त, गुरुवार का दिन है। यह तिथि भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है, जो शाम 5:57 बजे तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि आरंभ हो जाएगी। आज चित्रा नक्षत्र सुबह 8:43 बजे तक है, उसके बाद स्वाति नक्षत्र लगेगा। योग की बात करें तो शुक्ल योग दोपहर 1:18 बजे तक रहेगा, जिसके बाद ब्रह्म योग प्रारंभ होगा। करण में बालव करण शाम 5:57 बजे तक रहेगा, इसके बाद कौलव करण शुरू होगा।

मेष राशि (Aries) आज का दिन उत्तम रहने वाला है और समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार के मामले में भी समय अनुकूल रहने वाला है और आपको अचानक लाभ भी प्राप्त हो सकता है। आर्थिक मामलों में फायदा मिलने की संभावना है और धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। नौकरी करने वाले कामकाज में व्यस्त रहेंगे। इसी के चलते आपकी प्रशंसा भी की जाएगी।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपने शत्रुओं को मात देने की कोशिश में कामयाब रहेंगे और परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप परेशान रहेंगे। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा और आप अपनी जरूरत की चीजों की खरीदारी करें, तो बेहतर रहेगा। आप भविष्य को लेकर कुछ धन संचय करने के बारे में सोचे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
ये भी पढ़ेंः Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए
मिथुन राशि (Gemini) आपका पूरा दिन व्यापार और कारोबार के मामले में बेहतरीन रहने वाला है। सुख के साधनों में वृद्धि होगी और बिजनेस करने वालों को लाभ कमाने के उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में किसी भी समस्या का समाधान आप आसानी से निकाल लेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी करने वालों को भी कार्यस्थल पर अपनी बुद्धि और ज्ञान से लाभ मिल सकता है।
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए प्रॉपर्टी के मामले में बढ़िया रहने वाला है। आप किसी मकान, वाहन आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपने घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को भी लेकर आने की सोचेंगे। आपके पास पड़ोस में यदि कोई वाद विवाद उत्पन्न, हो तो आप उसमें चुप लगाएं। आपकी संतान नौकरी के लिए कहीं बाहर जा सकती है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा और आपके लंबे समय से रुके हुए काम भी पूरे होगे।
सिंह राशि (Leo) आपको कार्यस्थल पर प्रतिद्वंदियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। वहीं, कारोबार में आपको अचानक अपेक्षा से अधिक लाभ प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे। आपको संतान की ओर से भी कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए धन धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी दान पुण्य के कामों में काफी रुचि रहेगी। आपको अपनी सेहत में यदि कुछ उतार-चढ़ाव लग रहा है, तो उसके लिए आप किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लें। आप अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। आपको किसी बात को लेकर यदि मन में संशय चल रहा है, तो उस काम में बिल्कुल आगे न बढ़े। आपको सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर अच्छा नाम कमाने का मौका मिलेगा।
तुला राशि (Libra) व्यापार के मामले में आप कुछ योजनाएं बनाने में व्यस्त रह सकते हैं। साझेदारी में काम करने और कुछ साहसिक निर्णय लेने से आपको लाभ प्राप्त होने की संभावना है। लेकिन आपको किसी भी बाहरी व्यक्ति से अपने मन की बात साझा करने से बचना होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विपरीत स्थिति उत्पन्न होने पर अपनी समझदारी से आप समस्या का हल निकाल लेंगे।
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है, क्योंकि आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है। आपको भाग दौड़ भी अधिक रहेगी। संतान को आप कोई गिफ्ट दे सकते हैं। किसी नए घर, मकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। आपको अपने खर्चों को लेकर सिर दर्द बना रहेगा। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। भाई व बहनों से आपकी खूब पटेगी।
मकर राशि (Capricorn) आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी काम या डील के सिलसिले में दिनभर ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऐसे में आपका पूरा दिन व्यस्त रहेगा। लेकिन कार्यस्थल पर स्थिति धीरे-धीरे सुधरती जाएगी और आपके बिगड़े काम बनने लगेंगे। अगर समस्याओं का सामना कर रहे थे तो वे भी अब दूर हो जाएंगी। नौकरी करने वालों के लिए भी समय अनुकूल रहने वाला है।
धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में ढील देने से बचना होगा। आपके पिताजी की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। आपको आसपास रह रहे विरोधियों की चाल को समझना होगा।
कुंभ राशि (Aquarius) कार्यक्षेत्र में आपके सामने अचानक कई काम एक साथ आ सकते हैं। ऐसे में कुछ समय के लिए उलझन महसूस हो सकती है। कार्यस्थल पर आपको अपने विरोधियों से भी सावधान रहना होगा, अन्यथा वे आपके काम में बाधा डाल सकते हैं। किसी सीनियर से अपने मन की बात करना लाभदायक सिद्ध हो सकता है। वहीं, आर्थिक मामलों में खर्चे बढ़ने की संभावना है।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको कोई चोट चपेट आदि लगने की संभावना है, इसलिए आप वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करें और किसी दूसरे के मामले में आप बेवजह ना बोले। आप अपने पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर निपटाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजर अंदाज न करें। संतान के भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। व्यापार में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
