Vastu Tips

Vastu Tips: इस दिशा में लगाएं दीवार घड़ी, चमक जाएगी आपकी किस्मत!

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: इस दिशा में लगाएं दीवार घड़ी, किस्मत खुद देगी दस्तक!

Vastu Tips: कई बार छोटी-छोटी चीजें भी हमारे जीवन में बड़ा असर डालती हैं। हम उन्हें नजरअंदाज करते रहते हैं, लेकिन वही चीजें हमारे घर की ऊर्जा और हमारे भाग्य पर सीधा प्रभाव डालती हैं। ऐसी ही एक साधारण-सी दिखने वाली चीज है दीवार घड़ी (Wall Clock)। दीवार घड़ी हर घर, दफ्तर या दुकान में आमतौर पर देखने को मिलती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसकी दिशा भी हमारी जिंदमी पर सीधा असर डाल सकती है? वास्तु शास्त्र के जानकारों का मानना है कि घड़ी को सही दिशा में लगा दें तो यह भाग्य को चमका सकती है। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में बताए गए इन नियमों को जानने के लिए बहुत से लोग उत्सुक रहते हैं। आज हम इसी विषय पर बात करेंगे। आज के इस खबर में हम जानेंगे दीवार घड़ी से जुड़े वास्तु के सरल और असरदार नियम…

Pic Social Media

ये भी पढे़ंः Money plant: घर में इस जगह भूलकर भी ना रखें मनी प्लांट, होगा बड़ा नुक़सान!

लोगों को समय बताने वाली घड़ी (Watch) दिखने में साधारण होती है। लेकिन अगर घड़ी को खास दिशा में लगाया जाए तो इससे समय के साथ-साथ किस्मत भी चमक सकती है। इसमें सबसे चर्चित दिशा है दक्षिण-पूर्व यानी कि अग्नि कोण। इसे अंग्रेज़ी में साउथ ईस्ट (South-East) कहा जाता है। यह दिशा दक्षिण और पूर्व के बीच की होती है।

कैसा हो आकार

वास्तु एक्सपर्ट (Vastu Expert) का मानना है कि दक्षिण-पूर्व दिशा में घड़ी लगाना धन के आगमन में मददगार साबित हो सकता है। अगर इस स्थान पर त्रिकोण आकार की घड़ी लगाई जाए, जो कि लाल या भूरा रंग लिए हो, तो इससे घर में आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। इस दिशा में लगी हुई घड़ी आपके समय को भी अनुशासित करती है और घर में एक पॉज़िटिव माहौल बनाए रखती है।

किस दिशा में हो घड़ी

वास्तु में अग्नि कोण को ऊर्जा का केंद्र माना गया है। दक्षिण पूर्व दिशा घर की उस जगह को दर्शाती है जहां से सक्रियता और बदलाव आते हैं। यही वजह है कि इसे लेकर सजग रहने की सलाह दी जाती है। अगर यहां कोई वास्तु दोष हो, जैसे टूटी दीवारें, कबाड़ या गंदगी हो, तो इससे जीवन में अड़चनें भी आ सकती हैं।

इन बातों का जरूर ध्यान रखें

इसके साथ ही इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि सिर्फ दिशा नहीं, बल्कि घड़ी की स्थिति भी साफ और समयानुसार होनी चाहिए। बंद पड़ी या समय से पीछे चल रही घड़ी को घर में लगाना शुभ नहीं माना जाता है। यह जीवन में ठहराव और उलझनों का संकेत देती है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: सरकारी नौकरी की कर रहे हैं तैयारी? अपनाएं ये 6 आसान वास्तु टिप्स, जल्द मिलेगी सफलता!

घड़ी कभी भी किसी दरवाजे के ऊपर नहीं लगानी चाहिए। वास्तु (Vastu) के मुताबिक ऐसा करने से दरवाजे के नीचे से गुजरने वाले व्यक्ति का समय खराब होने लगता है।

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के जानकारों का मानना है कि घड़ी को पश्चिम दिशा में भी लगाना अच्छा नहीं माना जाता है पश्चिम दिशा में घड़ी लगाने से घर में रहने वाले व्यक्ति के जीवन में बुरा प्रभाव नहीं पड़ता।

ड्राइंग रूम या बेडरूम में अगर घड़ी लगा रहे हो तो इस बात का जरूर ध्यान रखें कि प्रवेश करते समय पर घड़ी पर नजर जाए।

घड़ी पर कभी भी धूल-मिट्टी नहीं जमनी चाहिए। वास्तु के मुताबिक मधुर संगीत उत्पन्न करने वाली घड़ी है तो इसे घर के मुख्य हॉल में लगाना शुभ माना जाता है।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।