5 July 2025 Ka Rashifal

5 July 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

5 July 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 5 जुलाई को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और शनिवार का दिन है। दशमी तिथि शाम 6 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। रात 8 बजकर 36 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही शाम 7 बजकर 52 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों का दिन धन और कार्यक्षेत्र के लिहाज से व्यस्त रहेगा। आपके ऊपर कई जिम्मेदारियां रहेंगी, लेकिन आप उन्हें कुशलतापूर्वक निभाएंगे। नई व्यापारिक डील्स फाइनल हो सकती हैं। सरकारी सेवा या प्रशासन से जुड़े लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारी के साथ पदोन्नति के संकेत हैं। नौकरी में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। भूमि या संपत्ति संबंधित सौदे में अच्छा लाभ होगा। फ्रीलांसिंग और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को भी आर्थिक राहत मिलेगी। नई संपत्ति खरीदने का विचार है तो विशेषज्ञ से परामर्श लें।

ये भी पढ़ेंः Astro: 12 साल बाद गुरु के नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश, 6 जुलाई से इन राशियों की पलटेगी किस्मत!

वृष राशि (Taurus)   वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय सोच समझकर लेने के लिए रहेगा। आप किसी से कोई वादा सोच समझकर करें। आप अपने घर के रेनोवेशन के बारे में सोच विचारकर सकते हैं। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप अपने बिजनेस को लेकर कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, तो पारिवारिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों की किस्मत साथ दे रही है। कार्यक्षेत्र में आपके तर्क और विश्लेषण की क्षमता से सभी प्रभावित होंगे। बौद्धिक श्रम करने वालों जैसे लेखक, पत्रकार, टीचर को लाभ के नए स्त्रोत मिलेंगे। यदि धन कहीं फंसा है, तो उसके वापस मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापारी वर्ग को पुराने क्लाइंट्स से दोबारा लाभ मिलेगा। स्टॉक मार्केट या ट्रेडिंग से संबंधित निर्णय सोच-समझकर लें। निवेश से पहले उस क्षेत्र की पूरी जानकारी जरूर जुटाएंगे तो आपको विशेष लाभ होगा। कारोबार में सक्रियता बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य से काम को लेकर सलाह लेनी होगी। आपको अपने मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें आप वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करें। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप अपने संस्कारों व परंपराओं पर पूरा ध्यान देंगे और रहन-सहन के स्तर में भी सुधार लाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों के लिए दिन तरक्‍की से भरा होगा और कारोबार में कोई बड़ी डील करने से आपको फायदा होगा। साहस और पराक्रम के बल पर व्यवसाय में बड़ी डील संभव है। कोई लंबित सरकारी फाइल पास हो सकती है। व्यवसाय में नई तकनीक या ऑनलाइन विस्तार के बारे में सोच सकते हैं। आपके व्यक्तित्व का प्रभाव आपके नेटवर्क को मजबूत करेगा। रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन या खनिज से जुड़े कार्यों में निवेश लाभदायक रहेगा। लोन लेते समय ब्याज दरों को सावधानीपूर्वक जांच लें, वरना आपको नुकसान हो सकता है।

ये भी पढ़ेंः Astro: गुरु के मिथुन राशि में उदय से इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत!

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए किसी नए घर की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। आपको संतान की पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा। आप विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखें। आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत करनी होगी। आप अपनी आवश्यकताओं को समय से निपटाने की कोशिश करेंगे और जीवनसाथी प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई लेनदेन चुकता होगा।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि राशि के लोगों को मिलेजुले परिणाम मिलने की उम्‍मीद है। शुक्र की स्थिति मिलाजुला असर दे रही है। खर्चों पर नियंत्रण नहीं रहा तो बजट बिगड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को स्थान परिवर्तन या नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति से परामर्श लेकर निवेश करना फायदेमंद होगा। घरेलू खर्च अचानक बढ़ सकते हैं, परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देंगे तो आपको लाभ होगा। आपको खर्च और आय का संतुलन बनाकर चलना होगा, वरना आर्थिक दबाव आ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर होने वाला है। आप अपने कामों पर ध्यान देंगे। आप अपनी शारीरिक समस्याओं को नजर अंदाज कर सकते हैं। उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको मनमुताबिक काम मिल सकता है। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे और आपने यदि किसी नए काम की शुरुआत की थी, तो वह भी आपके लिए अच्छी रहेगी। माताजी से आपकी अच्छी बनेगी।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि वालों के मान सम्‍मान में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा या विदेशी कंपनी से जुड़ा कार्य प्रारंभ हो सकता है। उच्च शिक्षा, रिसर्च या आयात-निर्यात से जुड़े कार्यों में प्रगति होगी। धन आगमन के साथ-साथ उसकी योजना बनाना आवश्यक होगा। शिक्षकों, धर्मगुरुओं या सलाहकारों को सम्मान और आर्थिक लाभ दोनों मिल सकते हैं। आपको फालतू खर्च से बचने की सलाह है। आय का हिस्सा बचत और निवेश में अवश्य लगाएं। आपको आगे चलकर ये निवेश बड़ा लाभ देंगे।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों से भरा रहने वाला है। आपको किसी काम को पूरा करने में समस्या आएगी और प्रॉपर्टी को लेकर भी कोई डील अटक सकती है, लेकिन आप अपने धन का लेनदेन थोड़ा समझदारी दिखाते हुए करें और कार्यक्षेत्र में किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आपको कुछ ईषालु व झगड़ालू लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके विरोधी भी आपको परेशान करने मे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आपको अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा। आपको कर्म और फल की सीधी अनुभूति मिलेगी। बेरोजगारों को नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। व्यवसाय में कोई नया अनुबंध या ऑर्डर मिलेगा। बुजुर्गों की सलाह से लाभ मिलेगा। भाई-बहनों से आर्थिक सहयोग की उम्मीद की जा सकती है। आपके परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा और आर्थिक मामलों में दिन बेहतर होगा। वित्तीय अनुशासन बनाकर चलें, बड़े निवेश से पहले डॉक्यूमेंटेशन पर विशेष ध्यान दें, नहीं तो कोई बड़ी परेशानी हो सकती है।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपका कोई बिजनेस पार्टनर आपको धोखा दे सकता है, इसलिए आपको अपनी आंख व कान खुले रखने होंगे। आपका पूजा पाठ में खूब मन लगेगा। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। आपको अपने स्वास्थ्य पर भी पूरा ध्यान देना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।