Astro: 9 जुलाई 2025 की रात 10:50 बजे देवताओं के गुरु बृहस्पति का मिथुन राशि में उदय हो रहा है।
Astro: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवताओं (Gods) के गुरु बृहस्पति 9 जुलाई 2025 को रात 10:50 बजे मिथुन राशि (Gemini) में उदित होंगे। इस गोचर (Transit) से कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे, लेकिन चार राशियां ऐसी हैं जिनके लिए यह समय बेहद शुभ और सुनहरा साबित होगा। करियर (Career), आर्थिक स्थिति से लेकर प्रेम जीवन तक, इन राशियों को हर क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां…

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए गुरु का उदय शानदार अवसर लेकर आएगा। हर कार्य में सफलता मिलेगी, और रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, और नई नौकरी के प्रबल योग बन रहे हैं। यह समय मेष राशि वालों के लिए नए अवसरों का द्वार खोलेगा।
ये भी पढ़ेंः Surya Gochar: सूर्य गोचर की वजह से इन 4 राशियों पर बरसेगा अपार धन!
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर अत्यंत लाभकारी होगा। हर काम में सफलता के साथ-साथ बिजनेस में तगड़ा मुनाफा मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, और प्रेम जीवन भी खुशहाल रहेगा। मिथुन राशि वाले इस समय का भरपूर लाभ उठा सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए गुरु का मिथुन राशि में उदय सकारात्मक बदलाव लाएगा। नौकरी और करियर में सफलता के साथ नई नौकरी के अवसर बनेंगे। ऑफिस में आपके काम की खूब तारीफ होगी, और आर्थिक तंगी की कोई समस्या नहीं रहेगी।
ये भी पढ़ेंः Shani Sade Sati: अगले ढाई साल तक साढ़ेसाती और ढैय्या से परेशान रहेंगे ये राशि वाले!
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह समय बेहद शुभ है। हर कार्य में सफलता मिलेगी, और नई नौकरी के प्रबल योग बन रहे हैं। यात्रा से जुड़े कार्यों से विशेष लाभ होगा। यह समय धनु राशि वालों के लिए समृद्धि और प्रगति का दौर लेकर आएगा।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।
