Astro: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की चाल और नक्षत्र परिवर्तन का गहरा प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है।
Astro: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, ग्रहों की चाल और नक्षत्र परिवर्तन (Constellation Change) का गहरा प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। इस बार 6 जुलाई 2025 को एक खास खगोलीय संयोग बन रहा है। सूर्य ग्रह (Sun Planet) पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जो गुरु (Jupiter) का नक्षत्र है। खास बात यह है कि सूर्य इस दौरान मिथुन राशि में रहेंगे और गुरु के साथ युति बनाएंगे।

पुनर्वसु नक्षत्र (Punarvasu Nakshatra) में सूर्य का यह गोचर पूरे 12 साल बाद हो रहा है, जिसका प्रभाव कुछ राशियों पर विशेष रूप से शुभ रहेगा। इन राशियों के जातकों को करियर, व्यापार, धन और पारिवारिक जीवन में बड़ी सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है…
ये भी पढ़ेंः Astro: गुरु के मिथुन राशि में उदय से इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत!
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
धनु राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी रहेगा। इस दौरान आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे और कारोबार में प्रगति होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और सामंजस्य बढ़ेगा। रिश्तों में सुधार और नए संबंधों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल रहेगा। बिजनेस पार्टनरशिप से लाभ होगा, और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। इच्छाओं की पूर्ति के भी योग बन रहे हैं।
तुला राशि (Tula Zodiac)
तुला राशि वालों को सूर्य के इस गोचर से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। किस्मत का साथ मिलेगा और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। संपत्ति या वाहन खरीदने के लिए यह समय शुभ रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा होगी, और सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। उच्च शिक्षा, शोध, या आध्यात्मिक कार्यों में प्रगति होगी, और विदेश यात्रा या नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!
सिंह राशि (Leo Zodiac)
सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन शुभ फल देगा। निवेश से लाभ के योग बनेंगे, और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। दोस्तों और सहयोगियों से सहायता मिलेगी। आपकी महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी, और रचनात्मकता का उपयोग कर कला या व्यवसाय में सफलता मिलेगी। संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। शेयर बाजार, सट्टा, और लॉटरी में भी लाभ की संभावना है।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।
