5 August 2025 Ka Rashifal

5 August 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

5 August 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 5 अगस्त को श्रावण शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। एकादशी तिथि दोपहर 1 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। फिर आज पूरा दिन पूरी रात पार करके 6 अगस्त की सुबह 7 बजकर 18 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज की सुबह 11 बजकर 23 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मूल नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज पुत्रदा एकादशी और श्रावण का आखिरी मंगला गौरी व्रत है।

मेष राशि (Aries)  कार्यक्षेत्र में आपको अपने छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए उन लोगों की सहायता की जरूरत पड़ सकती है, जो आपके विरोध में खड़े रहते हैं। लेकिन अगर आप समझदारी और चतुराई से योजना बनाकर हर काम करते हैं तो कठिन से कठिन परिस्थिति को संभाल सकते हैं। साथ ही, कार्यों में सफलता भी प्राप्त करेंगे। व्यापार में भी लाभ कमाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगा। परिवार के मामले में दिन सामान्य रहेगा।

वृष राशि (Taurus)   आज आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेंगा, क्योंकि आपके मन में उथल-पुथल बनी रहेगी। आपने यदि किसी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह भी परिवार के सदस्यों के सामने उजागर हो सकती है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप किसी यात्रा पर जाएं, तो वहां अपने कीमती सामानों का पूरा ध्यान दें। अपने कामों को आप कल पर टालने से बचें। किसी दूसरे की कोई बात आपसे बनते बनते बिगाड़ सकती है। राजनीति में आपको किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ेंः Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए

मिथुन राशि (Gemini)   आपका दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में कामकाज सही गति से चलेगा और आपके ऊपर से काम का प्रेशर भी थोड़ा कम होगा। ऐसे में अपने निजी जीवन पर लंबे समय बाद आपको सोच-विचार करने का मौका मिलेगा। आने वाले कुछ मौकों को ध्यान में रखते हुए आपको अपने वस्त्र का ख्याल भी रखना होगा। परिवार में माहौल सामान्य बना रहेगा।

कर्क राशि (Cancer)   आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। आप किसी नए घर की खरीदारी कर सकते हैं, जिससे परिवार में खुशियां रहेगी। जीवनसाथी से आपके रिश्ते भी पहले से बेहतर रहेंगे, लेकिन आपके बॉस को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, इसलिए आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें और आप अपने घर व बाहर के कामों में तालमेल बनाकर चले, नहीं तो परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। आपका डूबा हुआ धन आपको मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo)   व्यापार के मामले में आपका दिन भागदौड़ भरा रह सकता है और एक साथ कई काम पूरे करने पड़ सकते हैं। व्यापार में सकारात्मक दृष्टिकोण रखकर आगे बढ़ने से आपको लाभ प्राप्त होगा। इससे आपका कामकाज अच्छा चलेगा। इसके अलावा, लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। कुछ मामलों में आपको भाग्य का साथ भी मिल सकता है। जिससे आपको व्यापार में तरक्की मिल सकती है। नौकरी करने वालों को भी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आज आपकी कार्य क्षमता बेहतर रहेगी और यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से हो रहा था, तो उसमें भी आपको राहत मिलती दिख रही है। आपको मनपसंद काम मिलने की संभावना है। आप किसी सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे, जिससे आपकी कुछ नए लोगों से जान पहचान बढ़ेंगी। जो आपके बिजनेस में आपको अच्छी राह देंगे।

तुला राशि (Libra)  कार्यक्षेत्र में काम धंधा सामान्य गति से चलेगा। लेकिन आपको कोई भी जोखिम भरा कार्य करने या निर्णय लेने से बचना होगा। नौकरी करने वालों को आज किसी काम में सफलता मिल सकती है। व्यापार में नई योजनाओं को आगे बढ़ाने से आपको लाभ हो सकता है और आय में भी वृद्धि हो सकती है। हालांकि, आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा।

ये भी पढ़ेंः Shanidev: शनि की महादशा से इन राशियों की चमक सकती है किस्मत!

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज आप अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखें, क्योंकि आप अपनी अच्छी सोच से अपने विरोधियों पर भी विजय प्राप्त करने की कोशिश करेंगे। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आपको अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटाना है और आप यदि नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो आपको कोई दूसरा ऑफर भी आ सकता है।

मकर राशि (Capricorn)  आप अपने करियर के बारे में गहराई से सोच सकते हैं और कारोबार को आगे बढ़ाने की योजनाएं भी बनाई जा सकती हैं। नौकरी करने वालों को किसी अच्छे काम का पुरस्कार प्राप्त हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। घर का माहौल शांत और खुशहाल बना रहेगा। आप अपने वैवाहिक और पारिवारिक जीवन पर भी ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)  आज आपको लेनदेन से संबंधित मामलों को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है। बिजनेस में भी आप सोच समझकर धन लगाएं, क्योंकि किसी जोखिम को लेना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आप अपने घर की रंगाई पुताई की योजना बना सकते हैं। आपकी कोई पारिवारिक समस्या यदि लंबे समय से आपको टेंशन दे रही थी, तो वह भी दूर हो सकती है। आपको अपने किसी सहयोगी से कोई बात सोच समझ कर बोलनी। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

कुंभ राशि (Aquarius)  कार्यक्षेत्र में विवाद उत्पन्न होने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में आपको शांति और संयम बनाए रखना होगा। क्रोध करने से स्थिति बिगड़ सकती है। कार्यस्थल पर आप योजना बनाकर चलने से सभी कार्यों को समय पर पूरा कर सकते हैं। साथ ही, कोई नई डील भी प्राप्त हो सकती है। परिवार में चल रही समस्याओं को शांति बैठकर सुलझाना होगा।

मीन राशि (Pisces)   आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयों से भरा रहने वाला है, क्योंकि आपके कामों में कुछ विघ्न आने की संभावना है और आपका कोई काम बनते बनते बिगड़ सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों के कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। आपकी संतान को यदि पढ़ाई लिखाई में कुछ समस्याएं आ रही थी, तो उनके लिए भी आपको उनके गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। आप किसी नए काम में सोच समझकर हाथ डाले। पिताजी का कोई पुराना रोग उभरेगा, जो आपको टेंशन देगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।