14 December 2025 Ka Rashifal

14 December 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी!

Yours राशि
Spread the love

14 December 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 14 दिसंबर 2025 से पौष मास का 10वां दिन है। आज रविवार का दिन है। आज का दिन सूर्य देव राशि वृश्चिक राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा कन्या राशि से तुला राशि में गोचर करेंगे। आज कोई व्रत या त्योहार नहीं है। वार के अनुसार से आप रविवार का व्रत रख सकते हैं, जो सूर्य देव को समर्पित होता है।

पंचांग के मुताबिक, आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है, जो कि 6:49 पीएम तक जारी रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। आपको बता दें, आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:55 एएम से 12:37 पीएम तक है। इस दिन राहुकाल 4:08 पीएम से 5:26 पीएम तक रहेगा।

मेष राशि (Aries)  आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहने वाला है। आपका किसी नए घर को खरीदने का सपना पूरा होगा, लेकिन जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे, इसलिए आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से भी दूरी बनाकर रखनी होगी और आप छोटे बच्चों के लिए भी कोई उपहार लेकर आएंगे। सरकारी मामलों में आपको लापरवाही नहीं करनी है। आपकी किसी बात से परिवार में कोई सदस्य नाराज हो सकता है।

वृष राशि (Taurus)  वृष राशि वालों को आज के दिन थोड़ा सावधान रहना होगा। मकर राशि वाला कोई व्यक्ति आपके सामने कोई प्रस्ताव रख सकता है, लेकिन उसके बहकावे में न आएं। सायंकाल से रात्रि तक किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। आज का दिन स्वास्थ्य के लिए खराब है। खान-पान से बचें। आलस्य का भी त्याग करें। ध्यान रहे किसी भी वस्तु की अधिकता हानिकारक होती है।

मिथुन राशि (Gemini)  आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है, इसलिए आप पार्टनरशिप में भी किसी काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपके अंदर आज एक्स्ट्रा एनर्जी रहने से आप प्रत्येक कामों को करने के लिए तत्पर रहेंगे, लेकिन आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। माताजी को आप कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आपको अपने धन और समय दोनों पर ध्यान देना होगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)   सायंकाल के समय परिवार के सदस्यों और दोस्तों के प्रति आपका रवैया उदार रहेगा। आज आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। विलासिता पूर्ण माहौल का लुप्त उठाने का मौका मिलेगा। बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने से आप संतुष्टि महसूस करेंगे। रात्रि में इन लोगों पर धन का खर्चा भी हो सकता है।

सिंह राशि (Leo)  आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। आपका अटका हुआ धन मिल सकता है। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आपको अपने रुपए पैसों को लेकर किसी पर भरोसा नहीं करना है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत मे गिरावट आने से भाग दौड़ बनी रहेगी। पारिवारिक बिजनेस में आपको कुछ समस्याएं आएंगी, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगी। संतान भी परीक्षा में मनमानी  कर सकती है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: बरकत चाहिए तो भूलकर भी इन जगहों पर न रखें पैसे, नहीं तो आ जाएगी कंगाली!

कन्या राशि (Virgo)  सहकर्मियों के सहयोग से आज आप एक परियोजना को पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी महान व्यक्ति के हस्तक्षेप से पारिवारिक विवाद का समाधान हो जाएगा। आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। परिस्थितियों का आकलन करें और फिर दिल और दिमाग की बात सुनकर फैसला लें। आर्थिक मामलों में भाग्य आपका साथ देगा।

तुला राशि (Libra)  आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपने किसी सहयोगी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचे और आपकी जो योजनाएं रुकी हुई थी, वह फिर से शुरू हो सकती हैं। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो आपके उस धन के मिलने की संभावना बन रही है। आप अपनी मेहनत का फल पाकर काफी खुश होंगे। परिवार में आपसी मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है और कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आपकी राशि से पंचम शनि एवं चतुर्थ में केतु, का द्विग्रही योग मिश्रित फलकारक है। शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान होने के बावजूद आप जो भी कार्य साहस के साथ करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र और परिवार में कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा। इनका सामना आप साहस के साथ करेंगे और विजेता बनकर उभरेंगे।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। माता पिता के आशीर्वाद से आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा और अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चले, तो  आपके लिए बेहतर रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius)  सेहत और वित्तीय संसाधनों पर ध्यान देने की जरूरत है। दूसरे लोगों के कार्यों के लिए ज्यादा वक्त और ऊर्जा बर्बाद न करें, क्योंकि ऐसे लोग एक के बाद एक दूसरी फरमाइश पेश करेंगे। आज समाज में भी आपका महत्व बढ़ेगा। मूड में उतार-चढ़ाव पर नजर रखें।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: इस दिशा में लगाएं दीवार घड़ी, चमक जाएगी आपकी किस्मत!

कुंभ राशि (Aquarius)  आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य को नई नौकरी के मिलने से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवन साथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। आप प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप अपने माताजी से किए हुए वादे को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे और आपका कोई मित्र आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है।

मीन राशि (Pisces)  आज आपको थोड़ा सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करते समय उसके चल व अचल पहलुओं पूरा ध्यान दें, नहीं तो आप कोई गलत डिसीजन ले सकते हैं। बिजनेस में भी आपको मेहनत जारी रखनी होगी, तभी कोई अच्छा मुकाम हासिल होगा और अपने पेंडिंग पड़े कामों को भी समय से पूरा करने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य का पड़ सकता है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें