30 July 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज श्रावण शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि बुधवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज रात 2 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 3 बजकर 40 मिनट तक सिद्ध योग बना रहेगा। यह योग किसी भी प्रकार की सिद्धि प्राप्त करने और प्रभु का नाम जपने के लिए बहुत उत्तम है। इस योग में जो भी कार्य शुरू किया जाता है वह अवश्य ही सिद्ध होता है अर्थात सफल होता है। रात 9 बजकर 53 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा।

मेष राशि (Aries) अगर लंबे समय से किसी मुश्किल काम में बाधाएं आ रही थीं, तो अब अचानक से वह पूरा हो सकता है। इससे आपका भाग्य चमक सकता है। इसी के चलते व्यापार के मामले में पूरा दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक मामले में आपको जीवनसाथी की भावनाओं को समझना होगा, इससे दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए किसी काम को लेकर सावधान रहने के लिए रहेगा। आपके मित्र आपके शत्रु बन सकते हैं, जिन्हें आपको पहचान की आवश्यकता है। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप किसी जरूरी काम को लेकर अक्समात यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपने माताजी के दी गई जिम्मेदारियों में ढील देने से बचना होगा। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिसको लेकर आपका मन परेशान रहेगा। आपके घर-परिवार में किसी सदस्य के रिश्ते में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी।
ये भी पढ़ेंः Kendra Yog: 1 अगस्त से इन राशि वालों का गोल्डन टाइम शुरू होने वाला है!
मिथुन राशि (Gemini) कार्यक्षेत्र में आप अपने कार्यों को नए तरीके से कर सकते हैं। इससे कोई भी मुश्किल काम आसानी से पूरा हो जाएगा और इससे आपका वक्त भी बचेगा। आपकी किसी ऐसी समस्या पर वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान जा सकता है, जो लाभकारी सिद्ध होगा और आपको भविष्य में बड़ा लाभ दिला सकता है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनी रहेगी।
कर्क राशि (Cancer) आज आपके निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। आप कामकाज को लेकर कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। आपको इसके बाद एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको काम के चक्कर में अत्यधिक धन लगाने से बचना होगा। आप अपने कीमती सामानों के सुरक्षा आवश्यक करें। आपकी किसी नए काम को करने की इच्छा हो, तो आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा किये बिना बिल्कुल आगे ना बढ़ें। परिवार में आपसी तालमेल बना रहेगा।
सिंह राशि (Leo) आप किसी उत्तम अधिकार क्षेत्र में रहकर अपना वर्चस्व बनाए रखने के प्रयास में लगे रह सकते हैं। लेकिन इसके चलते कुछ लोग कार्यस्थल पर आपकी आलोचना भी कर सकते हैं। ऐसे में सोच-समझकर और शांति से कोई भी काम करना आपके लिए बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में आप अच्छे अधिकारी बन सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप किसी से कोई वादा बहुत ही सोच समझकर करें। आपको किसी पैतृक संपति की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। संतान को भी उनकी पढ़ाई के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके बिजनेस में आपकी काफी मदद करेगा। भाई व बहनों से भी आपके खूब पटेगी, लेकिन ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देने स बचें।
तुला राशि (Libra) आपका दिन व्यापार और नौकरी के मामले में ज्यादा अच्छा नहीं रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कुछ अजीब सा माहौल देखने को मिल सकता है, जिससे मन थोड़ा अशांत रहेगा। व्यापार के मामले में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं, जो आपके लिए अनुकूल नहीं होंगे। ऐसे में इस समय जोखिम लेने से बचें और आर्थिक मामलों में भी सावधानी जरूर बरतें। आपके दैनिक कार्यों में भी कुछ बाधाएं आ सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। मित्रों के साथ आप अपने आगे के भविष्य को लेकर कोई फैसला ले सकते हैं। किसी कानूनी मामले में आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। आप किसी से प्रलोभन में ना आए, नहीं तो आपका धन फंस सकता है। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी से आगे के रिश्ते को लेकर बातचीत करेंगे।
ये भी पढ़ेंः Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए
मकर राशि (Capricorn) आप पूरे दिन उत्साह और जोश से भरपूर रहने वाला है। कामकाज से कुछ समय की छुट्टी होने के बावजूद आप कार्यक्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा काम को पूरा करने का मन बना सकते हैं। लेकिन काम की गति अपने अपेक्षा अनुसार बढ़ाने के लिए आपको सभी चीजों पर नियंत्रण रखना होगा। नौकरी करने वालों के लिए भी यह दिन मिलाजुला रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है। उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, क्योंकि यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। जीवनसाथी से भी यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर हो सकती हैं। आपका कोई परिजन आपके घर दावत पर आ सकता है। आपको अपनी शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की कोई छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius) अगर आप लंबे समय से कार्यक्षेत्र में किसी काम या योजना को सफल बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, तो अब धीरे-धीरे वे गति पकड़ सकते हैं। ऐसे में आप कुछ समय एकांत में बैठकर अपने मन को शांत भी कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपको सोच-समझकर निर्णय लेने की जरूरत होगी। इस समय काम पर फोकस रखने के लिए आपको अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना होगा।
मीन राशि (Pisces) आज आपको कामों को लेकर थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें और अपने अधूरे कामों को समय से पूरा करने की कोशिश करें। आपको अपने खानपान में सुधार लाना होगा, क्योंकि आपकी शारीरिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आपको किसी बड़े लक्ष्य को पूरा करने के लिए अपना फोकस बनाए रखना होगा। आप किसी दूसरे के बातों में ना आएं।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
