22 March 2025 Ka Rashifal

22 March 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

22 March 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

22 मार्च को चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और शनिवार का दिन है। अष्टमी तिथि शनिवार को पूरा दिन, पूरी रात पार कर रविवार सुबह 5 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। 22 मार्च को देर रात 3 बजकर 24 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा शनिवार को शीतलाष्टमी का व्रत किया जाएगा।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर की उत्तर दिशा में रखें ये चीज़..बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के जातकों के लिए करियर के मामले में दिन अच्‍छा है और आपके सभी कार्य सरलता से पूर्ण हो जाएंगे। आपको सरकार की तरफ से सम्मान मिल सकता है, लेकिन अगर आप कोई लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको अभी रुकने की जरूरत है। यह वक्‍त सही नहीं है। आप किसी से कर्ज लेने की सोच रहे हैं, तो आज बिल्कुल भी न लें, क्योंकि आपके लिए इसको उतार पाना मुश्किल होगा। आपको पुराने दोस्तों से मदद मिलेगी और नए दोस्त भी बनेंगे। रात का समय मौज-मस्ती में बीतेगा।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। परिवार में लोग आपकी बातों का सम्मान करेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। संतान को तरक्की करते देखा आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि वालों को फिजूलखर्ची से बचना चाहिए, अगर आप किसी बीमारी से परेशान हैं, तो आज आपकी तकलीफ बढ़ सकती है। आपके जीवन में समस्‍याएं बढ़ सकती हैं। आपके जीवन में सफलता के संयोग बन रहे हैं। सामाजिक कामों में रुकावट आ सकती है और आपको अचानक धन लाभ होने से आपकी रुचि धर्म और आध्यात्म में बढ़ेगी। आपको अपनी संतान की तरफ से अच्छी खबर मिलेगी। शाम से रात तक गाने-बजाने और संगीत में मन लगेगा और परिवार के साथ अच्‍छा समय बीतेगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। परिवार में किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। किसी कारण से मानसिक अशांति और उदासी के कारण आप परेशान हो सकते हैं और आपके लिए दिन राहत से भरा होगा। माता-पिता के सहयोग से दोपहर बाद आपको राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से नाराजगी हो सकती है, इसलिए मीठी वाणी बोलें, वरना रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। अगर आपको कोई परेशानी है तो आपके जीवन में समस्‍याएं हो सकती हैं।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए मेहनत और ईमानदारी से काम करने के लिए रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों की किसी नए काम को करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपको कुछ पुराने लेने-देनो से छुटकारा मिलेगा। आपका कोई सहयोगी आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लगा सकता है। जीवनसाथी आपके लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों के लिए दिन शुभ है और आपके लिए धन में वृद्धि होगी। आपकी संपत्ति बढ़ेगी और आपके लिए तरक्‍की के शुभ योग बन रहे हैं। आप दूसरों के बारे में अच्छा सोचेंगे और उनकी सेवा भी करेंगे और आपके साथ भी सब अच्‍छा होगा। आपको नए कामों में निवेश करना शुभ रहेगा और आपके धन में वृद्धि होगी। धन सम्‍मान के मामले में लाभ होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। विवाह में कोई रुकावट आ सकती है। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। आपको यदि किसी बात को लेकर कोई चिंता थी, तो वह भी दूर होगी। आपको कुछ नए विरोधी परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि वालों का दिन लाभ और सफलता से भरा होगा। आपके ज्ञान और विद्या में वृद्धि होगी। आपके मन में दान-पुण्य और दूसरों की मदद करने की भावना जागेगी और आपका मन शुभ कार्य में लगेगा। धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे और पूरा सहयोग करेंगे। भाग्य भी आपका साथ देगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पेट का विकार होने की संभावना है। आपके कारोबार में सभी योजनाएं सफल होंगी।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: भूलकर भी घर की इन 4 चीजों को न होने दें खाली, नहीं तो आ सकती है बड़ी मुसीबत

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की साथी से मुलाकात होगी। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आप किसी से कोई भी लेनदेन बहुत ही सोच समझकर करें। आपको किसी दूर रहे परिजन की याद सता सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों का भाग्‍य साथ देगा और आपका मन नई-नई चीजें खोजने में लगा रहेगा। आप जरूरत के हिसाब से ही खर्च करें और आपको अपने परिवार के लोगों से किसी प्रकार का धोखा हो सकता है। आपको सांसारिक सुख और नौकरों का सुख मिलेगा। आप शाम से रात तक आप छोटी यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आपको धन के मामले में लाभ होगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन व्यापार में अच्छा लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपके घर किसी मेहमान का आगमन होने से खुशियां बढ़ेगी। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा और आपको ऑफिस में अक्समात लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें। आपके मन में कुछ उथल-पुथल रहने से आपको कोई टेंशन तो रहेगी, लेकिन आप अपने कामों को आसानी से पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।