16 April 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

नवरात्रि का त्यौहार हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। इन दिनों भक्त मां दुर्गा के 9 रूपों की आराधना कर मां का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। आज 16 अप्रैल यानी मंगलवार को अष्टमी पूजा की जाएगी। नवरात्रि की अष्टमी तिथि को मां महागौरी की पूजा की जाती है।

आज का दिन बहुत खास है। आज महा अष्टमी का दिन है। आज के दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की आराधना की जाती है। देवी दुर्गा का ये रूप बड़ा ही शांत है। इनकी गौरता की उपमा शंख, चंद्र और कुंद के फूल से की गई है और इनकी आयु आठ वर्ष की मानी हुई है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन मां दुर्गा असुरों का संहार करने के लिए प्रकट हुई थीं।

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः 6 अप्रैल को अद्भुत शुभ संयोग, इन 5 राशियों की चमकेगी क़िस्मत

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में लाभ होगा और आपके सभी कार्य बिना किसी रुकावट के पूरे होंगे। आपका पूर‍ा दिन दूसरों की मदद करने में बीतेगा। कार्यक्षेत्र में आज सभी कार्य आपके मन के अनुसार पूरे होंगे। कुछ साथियों को आपसे चिढ़ और जलन हो सकती है। आप अपने अच्‍छे व्‍यवहार से सब कुछ अपने हिसाब से कर लेंगे। कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

वृष राशि (Tauras)  आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। बिजनेस में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आप वरिष्ठ  सदस्यों से किसी बात को लेकर सूझबूझ दिखाएं। आपका कोई साथी आपके काम का फायदा ले सकता है। आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती हैं। आप अपने घर कुछ नए गैजेट्स लेकर आ सकते हैं। आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर अच्छा खासा खर्च करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों को लाभ होगा और आज आपको पिता के आशीर्वाद और उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु और संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। शाम से लेकर रात वाहन चलाने में सावधान रहें। महान पुरुषों के दर्शन से लाभ होगा और आपका मनोबल बढ़ेगा। पत्नी पक्ष के लोगों से आपको मदद मिलेगी।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला हैं। आप अपनी जिम्मेदारियां को लेकर परेशान रहेंगे। आपसे यदि कोई गलती हो, तो आपको उसमें पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी किसी पुरानी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं आपको परेशान कर सकती है। इधर-उधर की बातों को छोड़कर अपने काम पर पूरा ध्यान दें।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के लोगों को लाभ होगा और आपके कार्य सफल होंगे। संतान के प्रति दायित्व पूर्ति होगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे, रुका हुआ कार्य भी सम्पन्न होगा। आपके धन में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे। शाम से लेकर रात आपको कार्य पूर्ण करने होंगे। हास्य परिहास में समय अच्‍छा बीतेगा। खान-पान का विशेष ध्यान नियंत्रण रखें।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचें। यदि आपका धन कही फंसा हुआ था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आप अपनी बुद्धि व विवेक से काफी कुछ पा सकते हैं। आप किसी अनजान व्यक्ति से हाथ मिलाकर कोई काम ना करें। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों के धन में वृद्धि होगी और आज आपकी शिक्षा और प्रतियोगिता में विशेष उपलब्धि के योग हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे। आपको विशेष सम्मान प्राप्‍त होगा। भागदौड़ अधिक रहने की वजह से आपको काफी बिजी रहेंगे। खराब मौसम के कारण आपकी सेहत बिगड़ सकती है। सावधान रहें। आपको हर मामले में जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य प्राप्‍त होगा। आज कहीं यात्रा पर आपको जाना पड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। नये काम में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। आपके कुछ करीबी आपके कामो मे रोडा अटका सकते हैं, लेकिन आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों का दायरा और बढ़ेगा। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए  दिन अच्छा रहने वाला है।

ये भी पढ़ेंः Animal Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में पालें इन जानवरों को, खिंचा चला आएगा धन

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन लकी है। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। प्रियजनों से भेंट होगी और आपकी वाणी पर संयम रखें। विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी प्रियजनों से भेंट होगी। सैर सपाटे मौज मस्ती का अवसर प्राप्त होगा।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए कला कौशल में सुधार लेकर आएगा। जो युवा कार्यक्षेत्र में अपने काम को लेकर परेशान चल रहे हैं, उनकी वह चिंता दूर होगी। आप अपनी कला से लोगों को हैरान करेंगे। निर्णय लेने की क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। आपकी आय में वृद्धि होने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। जो जातक बिजनेस में कोई बदलाव करने की योजना बना रहे थे, तो वह भी कर सकते हैं। 

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों को अचानक से लाभ होगा और आज आपको कुछ दौड़भाग अधिक करनी पड़ सकती है। अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के क्रय विक्रय के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। शाम के वक्‍त आपकी पत्नी की सेहत में सुधार हो सकता है। आपको पूर्ण स्वस्थ होने में समय लगेगा।

मीन राशि (Pisces)  मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी सरकारी नौकरी की प्राप्ति होती दिख रही है। बिजनेस की योजनाएं गति पकड़ेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों के अधिकारी आपके कामों से प्रसन्न रहेंगे और आपको अपने मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है। आप अपने घर किसी पूजा पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं। आपको लाभ की योजनाओं पर ध्यान देना होगा। परिवार में परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-16 April-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal-16 April-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)