17 November 2025 Ka Rashifal

17 November 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी!

Yours राशि
Spread the love

17 November 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 17 नवंबर 2025 को मार्गशीर्ष मास का 13वां दिन है और सोमवार का पवित्र वार है। आज सूर्य देव वृश्चिक राशि में स्थित रहेंगे, जबकि चंद्रमा राशि परिवर्तन करेंगे। पंचांग के अनुसार आज अभिजीत मुहूर्त 11:45 ए.एम. से 12:27 पी.एम. तक रहेगा। वहीं राहुकाल सुबह 8:05 ए.एम. से 9:26 ए.एम. तक रहेगा। आज से मंडला पूजा की शुरुआत हो रही है और सोम प्रदोष व्रत भी पड़ रहा है। सोमवार होने के कारण आप चाहें तो भगवान शिव को समर्पित व्रत का पालन भी कर सकते हैं।

मेष राशि (Aries)  आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में आपको सावधानी बरतनी होगी। बिजनेस को लेकर कोई अच्छी डील आपको मिल सकती हैं। किसी जोखिम भरे काम में आपको सावधानी बरतनी होगी। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा न रखें। कार्यक्षेत्र में आपकी अपने बॉस से किसी बात को लेकर खटपट हो सकती हैं।  सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा।

वृष राशि (Taurus)  वृष राशि के जातकों का आज का दिन परिवार के साथ सुखद बीतेगा। दोपहर तक भाग्य का साथ मिलेगा और इस दौरान कोई शुभ समाचार भी मिलता हुआ दिख रहा है। हालांकि आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शाम के समय किसी अतिथि के घर आने से आपको प्रसन्नता होगी। रात के समय में किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन राशि (Gemini)  आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है, लेकिन आपने यदि किसी अजनबी पर भरोसा किया, तो वह आपको धोखा दे सकता है, इसलिए आप किसी को धन उधार देने से बचें। जीवनसाथी के साथ कुछ समय बिताएंगे और आप उनके मन में चल रही कुछ उलझनों को भी दूर करने की कोशिश करेंगे। आप किसी अजनबी से कोई बात गुप्त न रखें, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)  कर्क राशि के जातकों को आज के दिन राजनीतिक क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के प्रति दायित्व भी आज के दिन पूरे होंगे। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में दूसरों से आगे निकल जाएगें। आज के दिन रुका हुआ कार्य भी पूरा होगा। इस दौरान स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा। पाचन और आंखों से संबंधित कोई विकार हो सकता है। शाम से लेकर से लेकर रात तक का समय प्रियजनों के दर्शन में व्यतीत होगा। खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

सिंह राशि (Leo)  आज आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे और अपने घर की साज-सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे। धर्म-कर्म के कार्यो में भी आपके काफी रुचि रहेगी और आपको अपनी शौक-मौज की चीजों की खरीदारी पर भी अच्छा खर्चा करेंगे। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को सावधान रहना होगा। मित्रों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप किसी यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo)  आज के दिन कन्या राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। परिवार में किसी मंगल कार्य के होने से खुशी मिलेगी। आज के दिन रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा। कुछ विपरीत परिस्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में आपके लिए बेहतर होगा कि अपने क्रोध पर काबू रखें। घर गृहस्थ की समस्या आज के दिन सुलझ जायेगी। राजकीय कार्यों में मदद मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए

तुला राशि (Libra)  आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। विद्यार्थियों को शिक्षा में अच्छी सफलता मिलेगी और पार्टनरशिप में काम करना भी आपके लिए अच्छा रहेगा। आप एक बजट प्लान करके चलेंगे, जिससे आप किसी सेविंग को करने में भी सफल रहेंगे। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आप अपने जरूरी कामों को समय से निपटने की कोशिश करेंगे। भाई-बहनों का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपके मन में काम को लेकर नए-नए आइडिया आएंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज वृश्चिक राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। इससे धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आज के दिन रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा और प्रियजनों से मुलाकात होगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। शाम के समय प्रियजनों से भेंट और रात में सैर सपाटे का अवसर प्राप्त होगा।

मकर राशि (Capricorn)  आज आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सजग रहने की आवश्यकता है। कुछ अनचाहे खर्च हो सकते हैं, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी  मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जिससे आपकी कुछ नये लोगों से जान पहचान बढे़गी। आप अपने बिजनेस में योजनाओं को लेकर कुछ फेरबदल कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)  आज घर के लिए जरूरी सामानों पर धन खर्च होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी सगे-संबंधी के कारण तनाव हो सकता है। ऐसे में रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। आज के दिन धन फंसने की संभावना दिख रही है। दिन में कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। लेकिन इसमें आपकी ही विजय होगी। विरोधियों द्वारा आपके विरूद्ध किए जा रहे षड़यंत्र विफल हो जाएंगे।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!

कुंभ राशि (Aquarius)  आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। रोजगार के भी नए अवसर प्राप्त होंगे और आपको अपनी सेहत को लेकर एतियात बरतनी होगी। किसी से आप कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोले। आपको अपने दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। जो विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई को लेकर परेशान थे, तो उनकी वह इच्छा पूरी होगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप अपने परिवार के सदस्यों को कहीं घूमाने-फिराने लेकर जा सकते हैं।

मीन राशि (Pisces)  वैवाहिक जीवन आनन्द दायक बीतेगा। आज पास व दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। बिजनेस में बढ़ती प्रोग्रेस से आपको काफी खुशी होगी। इस दौरान विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। शाम के समय घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपका दिमाग भी रिलेक्स होगा। माता-पिता की सलाह-आशीर्वाद आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगी।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें