झाँसी में किसका होगा राजतिलक..देखिए आजतक की Exclusive रिपोर्ट

उत्तरप्रदेश चुनाव 2024 राजनीति

AajTak Jhansi News: वीरता, साहस और समर्पण की धरती कही जाने वाली झांसी (Jhansi) में चुनावी हलचल तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल संसदीय सीटों में झांसी को भी शामिल किया जाता है। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में झांसी का अहम रोल रहा, रानी लक्ष्मीबाई (Rani Lakshmi Bai) ने अंग्रेजों से लड़कर उन्हें लोहे के चने चबवा दिए थे। उनकी वीरता और साहस के कारण दुनियाभर में झांसी की पहचान होती है। बुंदेलखंड (Bundelkhand) के इस इलाके को वीरता-त्याग और आत्मम्मान के लिए भी जाना जाता है। राजनीतिक रूप से कांग्रेस (Congress) का गढ़ कहे जाने वाले झांसी में वक्त के साथ बीजेपी (BJP) ने इस क्षेत्र में अपनी जगह बनाई है। इस बार के चुनान में झांसी की जनता का क्या मूड़ है इस जानने के लिए आजतक की टीम सीनियर एंकर अंजना ओम कश्यप के साथ पहुंच गयी झांसी।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढ़ेंः विदिशा में चलेगा शिव का राज? देखिए विदिशा से आजतक का हेलिकॉप्टर शॉट

आजतक (AajTak) की टीम जब झांसी पहुंची तो झांसी की रानी के रूप में तैयारी की हुई महिला समेत कार्यक्रम में आई जनता ने आजतक की टीम का स्वागत किया। इसके बाद अंजना ओम कश्यप ने शुरु किया सवालों का सिलसिला।
आपको बता दें कि इस बार यहां बीजेपी से अनुराग शर्मा तो कांग्रेस से प्रदीप जैन मैदान में है। इस सीट पर अब तक 17 लोकसभा चुनाव में 9 बार कांग्रेस, छह बार भारतीय जनता पार्टी, एक-एक बार भारतीय लोकदल, बहुजन समाजवादी पार्टी और समाजवादी पार्टी ने अपना परचम लहराया है।

पहला सवाल हुआ झांसी की रानी के रूप में कार्यक्रम में पहुँची महिला से। जवाब आया कि सत्ता में वही आए जो सभी का सम्मान करे, महिलाओं का सम्मान करे और सबकी मदद करे।
जब जनता से सवाल जवाब शुरू हुआ तो 1 लाख लोगों के घरों को गिराने को लेकर सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सांसद हमारी सुध नहीं ले रहे हैं हम लोग 1 महीने तक कचहरी में भूखे बैठे थे लेकिन सांसद ने हाल तक नहीं लिया।
तो वहीं इसी सवाल का जवाब देते हुए बीजेपी समर्थक ने कहा कि ये बात झूठ है, सांसद ने मामला सीएम योगी तक पहुंचाया है जल्द ही इस पर निर्णय आने वाला है।

जब फर्स्ट टाइम वोटर्स से सवाल लिया गया तो जवाब मिला कि मोदी जी जो भी कर रहे हैं सही है, मोदी जी को वोट देना सही है। अब तक देखा जाए तो विकास के साथ महिला सुरक्षा के लिए भी काम हुआ है।

यहीं आई जनता में शामिल एक बुजुर्ग ने कहा कि मोदी जी के लिए जी जान से हाजिर हैं। काम अच्छा कर रहे हैं मोदी जी। गरीबी से लेकर हर क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे हैं।


तो एक व्यापारी ने कहा कि झांसी की जनता को छला जा रहा है, मुझे करंट लगा मेरे घर आग लगने वाली थी मैं मदद के लिए कॉल किया लेकिन किसी ने मदद नहीं की। दूसरे ने कहा कि बेरोजगारी की सम्स्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है सरकार रोजगार के मामले में काम नहीं कर रही है।

जानिए रानी लक्ष्मीबाई के झांसी को

रानी लक्ष्मीबाई का झांसी शहर, पहुंज और बेतवा नदी के बीच बसा हुआ है और यह अपनी वीरता, साहस और आत्म सम्मान का प्रतीक है। एक समय झांसी, चंदेल राजाओं का गढ़ हुआ करता था। बलवंत नगर इस जगह का नाम था लेकिन 11वीं सदी में झांसी का महत्व कम होता चला गया। लेकिन 17वीं शताब्दी में ओरछा के राजा बीर सिंह देव के दौर में यह शहर अपनी वीरता की वजह से फिर चर्चा में आया। राजा बीर सिंह देव के मुगल बादशाह जहांगीर के साथ अच्छे ताल्लुकात थे। 1613 में राजा बीर सिंह देव ने झांसी किला का निर्माण कराया था।

ब्रिटिश के समय राजा गंगाधर राव एक लोकप्रिय राजा ते उन्होंने 1842 में मणिकर्णिका से शादी की। शादी के बाद मणिकर्णिका को नया नाम मिला लक्ष्मीबाई। लक्ष्मीबाई ने आगे चलकर 1857 में अंग्रेजों के खिलाफ जंग छेड़ दिया और उन्होंने 1858 में आजादी की जंग में अपने प्राणों की बलि दे दी।

झांसी लोकसभा सीट के तहत पांच विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें बबीना, ललितपुर, झांसी नगर, महरौनी और मऊरानीपुर, जिनमें से महरौनी और मऊरानीपुर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। 2017 के विधानसभा चुनाव में पांच में से चार सीटों पर बीजेपी और झांसी नगर सीट पर बीएसपी को जीत मिली थी।

2019 का जनादेश

2019 के लोकसभा चुनाव में झांसी संसदीय सीट पर बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री और फायर ब्रांड नेता उमा भारती की जगह अनुराग शर्मा को तो सपा ने श्याम सुंदर सिंह को मैदान में उतारा था। जिसमें बीजेपी के अनुराग शर्मा ने भारी मतों से जीत हासिल की। इस चुनाव में सपा और बसपा के बीच चुनावी गठबंधन था, इस वजह से सपा ने यहां से उम्मीदवार खड़ा किया। अनुराग को 809,272 वोट मिले जबकि श्याम सुंदर सिंह यादव को 443,589 वोट मिले।

2014 का जनादेश

लोकसभा चुनाव 2014 में बीजेपी ने यहां से बीजेपी उमा भारती को टिकट दिया हैं तो सपा ने चंद्रपाल यादव को टिकट दिया था। इस चुनाव में उमा भारती को 5,75,889 वोट मिले थे और चंद्रपाल यादव को 3,85,422 वोट मिले। जिसमें उमा भारती की जीत हुई थी।