Rajasthan

Rajasthan: पहले प्रवासी राजस्थानी दिवस का लोगो लॉन्च, CM भजनलाल शर्मा 26 सितंबर को करेंगे समिट

राजनीति राजस्थान
Spread the love

Rajasthan News: राजस्थान में इस साल पहली बार प्रवासी राजस्थानी दिवस का आयोजन किया जा रहा है।

Rajasthan News: राजस्थान में इस साल पहली बार प्रवासी राजस्थानी दिवस (Pravasi Rajasthani Day) का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 10 दिसंबर 2025 को जयपुर में आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन की शुरुआत सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर लोगो का अनावरण कर की। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से प्रवासी राजस्थानियों को राज्य से जोड़ने और निवेश के नए रास्ते खोलने का लक्ष्य है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष आपका भाग्य बदल सकता है?

26 सितंबर को हैदराबाद में होगी प्रवासी राजस्थानी मीट

इस दिवस को सफल बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने 26 सितंबर को हैदराबाद में प्रवासी राजस्थानी मीट आयोजित करने का फैसला लिया है। सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। मीट की तैयारियों को लेकर आयोजित एक समीक्षा बैठक में सीएम ने अधिकारियों को आयोजन के सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मीट प्रवासी राजस्थानियों, निवेशकों और सरकारी प्रतिनिधियों के लिए साझा मंच प्रदान करेगी, जिससे औद्योगिक सहयोग और निवेश की नई संभावनाएं पैदा होंगी। उन्होंने इस कार्यक्रम के विस्तृत प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए ताकि ज्यादा से ज्यादा प्रवासी इसमें भाग ले सकें।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

Pic Social Media

हर साल 10 दिसंबर को मनाया जाएगा प्रवासी राजस्थानी दिवस

सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि इस दिवस को हर साल मनाने की घोषणा पिछले साल राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान की गई थी। इसी क्रम में 2025 से इसे प्रतिवर्ष 10 दिसंबर को मनाया जाएगा। इसका उद्देश्य राजस्थान की संस्कृति, निवेश अवसरों और वैश्विक कनेक्टिविटी को प्रवासी समुदाय के बीच मजबूत करना है।

22 से 29 सितंबर तक चल रहा अभियान

मुख्यमंत्री ने जीएसटी दरों में कटौती को लेकर केंद्र सरकार के फैसले की सराहना करते हुए बताया कि राज्य सरकार 22 से 29 सितंबर तक ‘जीएसटी बचत उत्सव’ का आयोजन कर रही है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की है कि उपभोक्ताओं तक दरों में कटौती का लाभ पहुंचाया जाए।

ये भी पढ़ेंः Jaipur: उपमुख्यमंत्री डॉ. बैरवा के हाथों मिले विभिन्न लाभ तो खिल उठे लाभार्थियों के चेहरे

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी स्लैब को सरल किया गया है, जिससे अब केवल दो दरें 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत प्रभावी रह गई हैं। इससे दैनिक उपभोग की वस्तुओं की कीमतों में भारी कमी आई है, जिसका लाभ गरीब, किसान, मध्यम वर्ग, व्यापारी और उद्योग जगत को मिलेगा।