Vastu Tips: स्वास्तिक बनाते समय इन बातों का जरूर दे ध्यान, वास्तु दोषों से मिल जाएगी मुक्ति

Trending Vastu-homes

Vastu Tips: सनातन धर्म में पूजा अर्चना के समय स्वास्तिक का चिन्ह बनाना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। वहीं, मान्यता अनुसार स्वास्तिक का चिन्ह यदि घर पर हो तो इससे वैभव के साथ साथ सुख समृद्धि भी बढ़ती है। वहीं, स्वास्तिक को प्रथम पूजनीय देवता श्री गणेश जी का प्रतीक भी माना जाता है।

इसलिए भी सभी मांगलिक और शुभ कार्यों के दौरान इसे बनाया जाता है। गौर से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि स्वास्तिक की आठ भुजाएं होती हैं। जिसे पृथ्वी, जल, वायु, आग, आकाश का प्रतीक माना जाता है। वहीं, इसके मुख्य में चार भुजाएं होती हैं चार वेदों, चार दिशाओं और चार पुरुषार्थ का प्रतीक भी इन्हें माना जाता है। वहीं, वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पॉजिटिविटी के संचार को बढ़ा के रखने के लिए स्वास्तिक बनाते समय इन खास बातों को ध्यान में रखना चाहिए। आप भी जानिए स्वास्तिक से जुड़े इन वास्तु टिप्स को:

यह भी पढ़ें: Vastu Tips For Parrot: घर में तोता पालना कितना होता है सही? जानिए इन वास्तु टिप्स के बारे में

ये हैं स्वास्तिक से जुड़े कुछ खास वास्तु टिप्स

घर में अष्टधातु या तांबे का स्वास्तिक लगाना भी मंगलकारी और शुभ होता है।
घर या ऑफिस में पूर्व और उत्तर दिशा में स्वास्तिक बनाना चाहिए।
घर के सामने यदि कोई खंभा या पेड़ नजर आए तो मुख्य द्वार में स्वास्तिक का चिन्ह बनाना शुभ होता है
मान्यता तो ये भी है की घर के आंगन में स्वास्तिक बनाने से हर तरह कि विपत्ति दूर होती है।
स्वास्तिक के चिन्ह के आस पास जूते व चप्पल को उतारने से बचना चाहिए।