Vastu Tips For Parrot: घर में तोता पालना कितना होता है सही? जानिए इन वास्तु टिप्स के बारे में

Trending Vastu-homes

Vastu Tips For Parrot: मान्यता अनुसार घर में तोते का होना अत्यंत लाभकारी होता है। वहीं, तोते को सनातन धर्म में भगवान लक्ष्मी जी और कृष्ण जी का वाहक भी माना जाता है। तोते का सीधा संबंध बुद्धि, ज्ञान और धन से होता है। लेकिन इन सब के बावजूद कुछ लोगों का ये कहना होता है कि तोता रखना बेहद अशुभ होता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ये भी कहा जाता है कि तोता बोलने वाले पक्षी होते हैं, लेकिन कुछ चीजें बोलना उनके लिए बिल्कुल भी शुभ नहीं होता है। फिर भी तोते को पालना व्यक्तिगत प्राथमिकताओं और धार्मिक मान्यताओं पर निर्भर करता है। ऐसे में यदि व्यक्ति या परिवार तोते का पालन पोषण करते हैं, तो इन बातों को पहले जान लें।

सबसे पहले जानिए तोते के इन प्रकारों के बारे में
लाल तोता

लाल तोता प्रेम सम्बन्ध से जुड़ाव रखता है, इसलिए लाल तोता प्रेम का प्रतीक माना जाता है।


हरा तोता

ये तोता ज्ञान के साथ बुद्धि का प्रतीक भी माना जाता है।

तोते का स्वभाव

घर में तोते को पाल रहें हों तो उसके स्वभाव को देख के पालें। तोते का स्वभाव मिलनसार होना चाहिए।

तोते की संख्या और इन्हें रखने कि शुभ जगह

घर में दो तोते शुभ मानें जाते हैं। इन्हें घर के मुख्य द्वार या उत्तर दिशा की ओर ही रखना चाहिए।

घर में तोता रखने के फायदे

धन समृद्धि और समृद्धि में वृद्धि, ज्ञान सहित बुद्धि में वृद्धि, प्रेम से जुड़े रिश्तों में सुधार, नेगेटिविटी को दूर करना, सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव, तोते को घर में रखने से शुभता ही नहीं उसकी उचित देख रेख भी अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।