Delhi: राजधानी दिल्ली में आज कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है।
Delhi News: राजधानी दिल्ली में आज कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) की स्थिति बन सकती है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने आपातकालीन परिस्थितियों और धार्मिक जुलूसों के कारण एक एडवाइजरी (Advisory) जारी की है, जिसमें कई रास्तों पर डायवर्जन और प्रतिबंधों की जानकारी दी गई है। अगर आप आज दिल्ली में कहीं जा रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले इस ट्रैफिक अपडेट को जरूर पढ़ लें जिससे आप जाम में फंसने से बच सकें।

सुबह के समय ITO और आसपास के रास्तों पर प्रतिबंध
आपको बता दें कि आज सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक दिल्ली की कुछ प्रमुख सड़कों पर आपातकालीन परिस्थितियों के चलते ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे। प्रभावित होने वाले मार्गों में डब्ल्यू पॉइंट, ए पॉइंट (ITO चौक), बहादुरशाह ज़फर मार्ग, दिल्ली गेट, जेएलएन मार्ग, राजघाट, शांतिवन क्रॉसिंग, सलीमगढ़ फ्लाईओवर बाईपास, एमजीएम, प्रगति मैदान टनल से शांति वन चौक, विकास मार्ग और आईपी मार्ग शामिल हैं। इन सड़कों पर भारी जाम की संभावना है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सलाह दी है कि इन रास्तों से बचने के लिए रिंग रोड या अन्य बाहरी वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
ये भी पढ़ेंः School Closed: 3 सितंबर को नोएडा में स्कूल बंद है, जानिए क्यों?
दोपहर में धार्मिक और संगठनात्मक जुलूसों से बढ़ेगी हलचल
दोपहर 1 बजे से दिल्ली की सड़कों पर दो बड़े आयोजन ट्रैफिक को प्रभावित करेंगे। पहला आयोजन संत श्री दुर्बल नाथ जी महाराज की जन्मदिन शोभा यात्रा है, जो रामलीला मैदान से शुरू होकर असिफ अली रोड, अजमेरी गेट, पुल पहाड़गंज, झंडेवालान, फैज रोड, गुरुद्वारा रोड, आर्य समाज रोड और टैंक रोड तक जाएगी। इस जुलूस में लगभग 1500 लोग शामिल होंगे। दूसरा आयोजन नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन की 31वीं नेशनल कन्वेंशन का जुलूस है, जो पहाड़गंज क्षेत्र से गुजरेगा। इन जुलूसों के कारण दोपहर 3 बजे से देश बंधु गुप्ता रोड, चेम्सफोर्ड रोड, कुतुब रोड, पुल पहाड़गंज, गुरुद्वारा रोड, आर्य समाज रोड और आसपास की सड़कों पर भारी भीड़ और ट्रैफिक जाम की संभावना है।

इन वैकल्पिक मार्गों का करें उपयोग
यदि आप न्यू दिल्ली रेलवे स्टेशन, अजमेरी गेट, कनॉट प्लेस या करोल बाग की ओर जा रहे हैं, तो ट्रैफिक पुलिस ने मंदिर मार्ग, रानी झांसी रोड, काली बाड़ी मार्ग, पंचकुइयां रोड, देश बंधु गुप्ता रोड या पहाड़गंज ब्रिज जैसे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है। इसके अलावा, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया चैनल्स पर लाइव अपडेट्स देखें जिससे आपको रियल-टाइम जानकारी मिल सके। पुलिस ने यह भी सुझाव दिया है कि जुलूसों के समय इन रास्तों से बचें और उनके निर्देशों का पालन करें।
ये भी पढ़ेंः Health Insurance: कहीं आपने इस कंपनी का हेल्थ इंश्योरेंस तो नहीं लिया, बीमा लोकपाल को मिली सबसे ज्यादा शिकायतें
मेट्रो का उपयोग करें, जाम से बचें
ट्रैफिक जाम से बचने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने सलाह दी है कि जहां तक संभव हो, मेट्रो या अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें। इससे आप समय पर अपनी मंजिल तक पहुंच सकेंगे और जाम की परेशानी से बच सकेंगे। दिल्ली की सड़कों पर आज का दिन व्यस्त रहने वाला है, इसलिए पहले से प्लानिंग करें और वैकल्पिक रास्तों का चयन करें।
