Greater Noida West

Greater Noida West: ग्रेनो वेस्ट में खुलेगा रजिस्ट्री कार्यालय, इन सेक्टरों को मिलेगी राहत

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट
Spread the love

रजिस्ट्री के लिए अब नहीं जाना होगा दादरी

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों के लिए अच्छी खबर है। अब फ्लैट और भूखंड की रजिस्ट्री (Registry) जैसे कामकाज के लिए 15-20 किलोमीटर दूर दादरी (Dadri) जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। निबंधन विभाग ने ग्रेनो वेस्ट (Greno West) में ही एक नया उपनिबंधक कार्यालय खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। यह कार्यालय स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए किसान चौक और एक मूर्ति गोलचक्कर के बीच में खोला जाएगा। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

दो-तीन महीने में शुरू होगा कार्यालय

निबंधन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, किसान चौक और एक मूर्ति गोलचक्कर के बीच नए कार्यालय के लिए उपयुक्त जगह की तलाश की जा रही है। इस महीने के अंत तक जगह को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। विभाग के आईजी अरुण मिश्रा ने कहा कि अगले एक से दो महीने में इस कार्यालय को शुरू करने की योजना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले दो-तीन महीने में यह कार्यालय पूरी तरह कार्यशील हो जाएगा। शासन ने करीब सवा साल पहले जिले में एक नया उपनिबंधक कार्यालय खोलने की मंजूरी दी थी और इसके दायरे में आने वाले सेक्टरों और गांवों को भी तय कर दिया था।

ये भी पढ़ेंः Dengue: नोएडा-ग्रेटर नोएडा की 17 सोसायटी में डेंगू-मलेरिया का कहर टूटा

पहले दादरी (Dadri) तहसील परिसर में ही नया कार्यालय खोलने पर विचार किया गया था, जहां पहले से एक पुराना रजिस्ट्री कार्यालय मौजूद है। लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध और दिक्कतों को देखते हुए निबंधन विभाग ने ग्रेनो वेस्ट में ही नया कार्यालय खोलने का फैसला किया। इसके लिए किसान चौक और एक मूर्ति गोलचक्कर के आसपास की जगह को प्राथमिकता दी जा रही है। यह कदम क्षेत्र के निवासियों की सुविधा को ध्यान में रखकर उठाया गया है।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: इस सोसायटी में 48 घंटे से अंधेरे में हैं 3000 परिवार, लगाई मदद की गुहार

इन सेक्टरों को मिलेगी राहत

नया उपनिबंधक कार्यालय ग्रेटर नोएडा वेस्ट के कई सेक्टरों और क्षेत्रों को कवर करेगा। इसके दायरे में सेक्टर 1 से 4, सेक्टर 10, 15, 16-बी, 16-सी, 17 और सेक्टर 20 शामिल होंगे। इसके अलावा टेकजोन 2, 4, 7, ईकोटेक 12, 13, 14 और 20, म्यू, म्यू-1, म्यू-2, ज्यू 1 से 3, नॉलेज पार्क-5, स्पोर्ट्स सिटी और स्पोर्ट्स सिटी-2 जैसे क्षेत्र भी इस कार्यालय के अधीन होंगे। इससे इन क्षेत्रों के निवासियों को रजिस्ट्री और अन्य संबंधित कार्यों के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलेगी।