Weather Alert

Weather Alert: जम्मू कश्मीर से पंजाब..मौसम विभाग ने जारी की खतरनाक चेतावनी

TOP स्टोरी Trending जम्मू कश्मीर दिल्ली दिल्ली NCR पंजाब मध्यप्रदेश
Spread the love

Weather Alert: भारत के मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए खतरनाक चेतावनी जारी की है।

Weather Alert: भारत के मौसम विभाग (IMD) ने आगामी दिनों के लिए खतरनाक चेतावनी (Dangerous Warning) जारी की है। मौसम (Weather) में अचानक बदलाव की संभावना जताते हुए विभाग ने कहा है कि देश के कई हिस्सों में ओले, बारिश, बर्फबारी और तेज धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। विभाग ने यह चेतावनी 27 और 28 मार्च के लिए जारी की है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेंः Maa Vaishno Devi: वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी.. ये रही डिटेल

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक आज 27 मार्च को 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलनी शुरू हो जाएंगी। तापमान आज 38 डिग्री सेल्सियस से लेकर 37 डिग्री सेल्सियस के करीब दिल्ली में रह सकता है। पूरे दिल्ली-एनसीआर में दिल्ली बेहद गर्म रहेगा। जबकि 28 मार्च से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इसके बाद से तापमान में भी गिरावट देखने के लिए मिलेगी। 28 मार्च तक अधिकतम तापमान दिल्ली का 36 डिग्री सेल्सियस पर आ जाएगा।

कहां-कहां पर होगी भारी बारिश और बर्फबारी?

मौसम विभाग (Meteorological Department) के मुताबिक, पाकिस्तान और उसके आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती सर्कुलेशन (Cyclonic Circulation) सक्रिय है, जिसके प्रभाव से 26 और 27 मार्च को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। जम्मू में भारी बारिश, लद्दाख में बर्फबारी और हिमाचल प्रदेश में ओले गिरने की संभावना जताई गई है।

Pic Social Media

अरुणाचल प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में भी अलर्ट

इसके साथ ही, 28 मार्च तक पंजाब, 29 मार्च तक हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी तेज हवाओं का अनुमान है। 27 और 28 मार्च को पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है, जो 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।

29 और 30 मार्च को ओडिशा के अंदरूनी इलाकों में लू चलने का अलर्ट (Alert) है। 27 और 28 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 29 मार्च को पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में मौसम गर्म रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ेंः Merging Scam: एक कॉल और आपकी लाइफ हैक..क्या है Merging Scam?

Pic Social Media

बिजली गिरने के साथ तेज हवाएं और बारिश होने की संभावना

कर्नाटका, केरल, तमिलनाडु, गोवा, और पुडुचेरी के कुछ हिस्सों में भी 27 और 28 मार्च को बिजली गिरने (Lightning Strike) के साथ तेज हवाएं और बारिश हो सकती है। इस दौरान इन क्षेत्रों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।