IPL 2025

IPL 2025: हैदराबाद और लखनऊ के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, जानिए किसका पलड़ा है भारी

खेल दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

IPL 2025: हैदराबाद और लखनऊ के बीच हैदराबाद में आज होगा मुकाबला, जानें स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

IPL 2025: आईपीएल 2025 का आगाज हो चुका है और हर दिन दिलचस्प मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। आज का मुकाबला भी काफी कड़ा होने वाला है। आपको बता दें कि आज घर पर पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ जीत हासिल करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का सामना आईपीएल 2025 के अपने दूसरे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) से होगा। एलएसजी को पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स इस मैच में जीत की पटरी पर लौटने का प्रयास करेगी। यह मुकाबला हैदराबाद के घरेलू मैदान राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर होगा।
ये भी पढे़ंः Uber Cab में बैठी महिला की हर जगह हो रही तारीफ़..वीडियो वायरल

Pic Social Media

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) का नाम सामना आते ही आजकल छक्के-चौके मन में चलने लगते हैं। आईपीएल (IPL) इतिहास के तीन सबसे बड़ा स्कोर में दो हैदाराबाद के इसी मैदान पर बने हैं। इस सीजन यहां हुए पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 286 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान ने भी 242 रन बना दिए। फैंस को एक बार फिर हैदराबाद में रनों की बरसात देखने को मिलेगी। लखनऊ के गेंदबाजों के लिए हैदराबाद के बल्लेबाजों का तूफान रोकना सबसे बड़ी चुनौती होने वाली है।

हैदराबाद के स्टेडियम का रिकॉर्ड

आपको बता दें कि हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर अभी तक आईपीएल के 78 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस दौरान 21 बार टीमों ने 200 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। बात करें पिछले सीजन की तो यहां तब से अभी तक यहां हुए 7 मैचों में ही 9 बार 200 या उससे ज्यादा का स्कोर देखने को मिला है। टी20 इंटरनेशनल में ये यहां रिकॉर्ड और भी खतरनाक है। पिछले साल भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 20 ओवर में 297 रन ठोके थे। साल 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 ने 2018 का टारगेट चेज कर लिया था।

ये भी पढे़ंः Merging Scam: एक कॉल और आपकी लाइफ हैक..क्या है Merging Scam?

राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का आईपीएल रिकॉर्ड

टोटल मैच- 78
पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती- 35
रनचेज करने वाली टीम जीती- 43
टॉस हारने वाली टीम जीती- 50
टॉस जीतने वाली टीम जीती- 28
सबसे छोटा टीम स्कोर- 80/10, DC vs SRH
सबसे बड़ा टीम स्कोर- 286/6, SRH vs RR
सबसे बेहतरीन बॉलिंग स्पेल- 6/12, अल्जारी जोसेफ
सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर- 126 रन, डेविड वॉर्नर
पहले बैटिंग करते हुए औसत स्कोर- 162 रन

जानिए किसका पलड़ा है भारी

आईपीएल इतिहास में अब तक हैदराबाद और लखनऊ की टीमों के बीच सिर्फ 4 मैच हुए हैं। इन चार मुकाबलों में लखनऊ का पलड़ा कुछ ज्यादा ही भारी रहा है। लखनऊ ने 3 मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया है, वहीं हैदराबाद की टीम को सिर्फ 1 मैच में लखनऊ को मात देने में सफलता मिली है। आज का आईपीएल मुकाबला हैदराबाद में होने वाला है तो इस वेन्यू पर इन दोनों टीमों के आंकड़े भी देख लेते हैं। हैदराबाद के मैदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स और मेजबान सनराइजर्स हैदराबाद टीम के बीच अब तक एक मैच ही हुआ है और उस मुकाबले में मेजबान लखनऊ की टीम ने जीत दर्ज की थी।

टीम इस प्रकार हैं

सनराइजर्स हैदराबाद
पैट कमिंस (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अथर्व तायदे, अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, सचिन बेबी, हेनरिक क्लासेन, ट्रैविस हेड, हर्षल पटेल, कामिंडु मेंडिस, वियान मुल्डर, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, एडम ज़म्पा, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।

लखनऊ सुपर जाइंट्स
ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर, एडेन मार्कराम, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, आकाश दीप, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह, शमर जोसेफ, प्रिंस यादव, मयंक यादव, रवि बिश्नोई।

मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

IPL 2025: हैदराबाद और लखनऊ के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, जानिए किसका पलड़ा है भारी