Vrindavan: वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के समय को लेकर भक्तों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है।
Vrindavan: वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर (Shri Banke Bihari Temple) में दर्शन के समय को लेकर भक्तों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। बता दें कि अब मंदिर में ठाकुर श्री बांके बिहारी महाराज के दर्शन का समय बढ़ा दिया गया है। हाईपावर मैनेजमेंट कमेटी (High Power Management Committee) की बैठक में लिए गए फैसले के अनुसार, अब भक्त सुबह और शाम मिलाकर ठाकुर जी के लगभग पौने तीन घंटे अधिक दर्शन कर सकेंगे। पढ़िए पूरी खबर…

ये भी पढ़ेंः क्या तेजपत्ता आपकी किस्मत बदल सकता है?
ठाकुर जी के दर्शन और आरती का नया समय
श्रद्धालुओं को अब ठाकुर जी (Thakur Ji) के दर्शन के लिए नई समय सारिणी का पालन करना होगा। बांके बिहारी मंदिर की यह संशोधित दर्शन व्यवस्था 30 सितंबर 2025 से प्रभावी हो चुकी है। प्रातःकाल सुबह 6 बजे सेवायत मंदिर में प्रवेश करते हैं। इसके बाद सुबह 7 बजे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए पट खोले जाते हैं। 7:10 बजे श्रृंगार आरती होती है और उसके तुरंत बाद 7:15 बजे छींटा देकर पट बंद कर दिए जाते हैं। इसके उपरांत राजभोग सेवा प्रारंभ होती है।
दोपहर 12:25 बजे राजभोग आरती होती है और 12:30 बजे छींटा देकर पट बंद कर दिए जाते हैं। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे सेवायत मंदिर से बाहर निकलते हैं।
शाम की सेवाएं 3:15 बजे सेवायतों के मंदिर में प्रवेश से शुरू होती हैं। इसके बाद शाम 4:15 बजे मंदिर श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खोला जाता है। रात्रि में 9:25 बजे शयन आरती प्रारंभ होती है और 9:30 बजे छींटा देकर पट बंद कर दिए जाते हैं। अंत में रात्रि 10:30 बजे सेवायत मंदिर से बाहर निकलते हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
वीआईपी दर्शन पर रोक
समय बढ़ाने के अलावा, मंदिर में VIP पर्ची से दर्शन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है, जिससे सभी भक्तों को समान अवसर मिल सके। इसके अतिरिक्त, कमेटी ने मंदिर के गेट नंबर दो और तीन से प्रवेश तथा गेट नंबर एक और चार से निकास के लिए तीन-तीन रेलिंग लगाने पर विचार-विमर्श किया। कमेटी के अध्यक्ष, सेवानिवृत्त न्यायाधीश अशोक कुमार ने कहा कि यह निर्णय कमेटी के सभी सदस्यों की सहमति से लिया गया है।
भक्तों से विशेष अपील
मंदिर प्रशासन ने सभी भक्तों से अपील की है कि वे दर्शन के लिए आने से पहले नए समय का ध्यान रखें, जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। बांके बिहारी मंदिर मथुरा जिले के प्रसिद्ध तीर्थस्थल वृंदावन में स्थित है। मथुरा रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड से मंदिर की दूरी लगभग 12 किलोमीटर है, जहां से टैक्सी, ऑटो या स्थानीय बस के माध्यम से आसानी से पहुंचा जा सकता है। वृंदावन पहुंचने के बाद ई-रिक्शा, तांगा या पैदल मार्ग से मंदिर जाया जा सकता है।
ये भी पढ़ेंः Air Arabia: एयर अरेबिया का बंपर टिकट ऑफर, सिर्फ 6050 रुपये में करें विदेश की सैर
13 अक्टूबर को होगी अगली बैठक
कमेटी अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि अगली बैठक 13 अक्टूबर को प्रस्तावित है। इस दौरान मंदिर के भीतरी क्षेत्र का सर्वेक्षण भी प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके लिए IIT रुड़की को पत्र लिखा गया है। यह रिपोर्ट कमेटी की बैठक में रखी जाएगी जिससे मंदिर में बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके।
