Water Supply

Water Supply: नोएडा, ग्रेटर नोएडा-गाजियाबाद, 20 अक्टूबर तक पानी की जबरदस्त क़िल्लत होने वाली है!

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट नोएडा
Spread the love

शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Water Supply: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में विजयादशमी से दीवाली (Vijayadashami To Diwali) तक गंगनहर की वार्षिक सफाई के कारण गंगाजल (Ganga Water) की आपूर्ति पूरी तरह बंद हो जाएगी। इसका मुख्य कारण गंगनहर की वार्षिक सफाई है, जिसके चलते हर साल दशहरा से दीवाली तक गंगाजल की आपूर्ति बंद कर दी जाती है। इसलिए पूरे 18 दिनों तक गंगाजल की सप्लाई नहीं होगी। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष आपका भाग्य बदल सकता है?

गंगाजल की आपूर्ति रहेगी ठप

गंगनहर के एक्सईएन विकास त्यागी के मुताबिक, हरिद्वार से लेकर नोएडा तक गंगाजल की सप्लाई 2 अक्टूबर से बंद कर दी जाएगी और यह बंदी 20 अक्टूबर तक जारी रहेगी। सफाई के चलते गंगनहर को पूरी तरह खाली किया जाएगा, जिससे मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली और नोएडा जैसे क्षेत्रों में जल संकट गहरा सकता है। सभी संबंधित विभागों को इस विषय में पहले से सूचना जारी कर दी गई है।

प्राधिकरण के पास नहीं है स्टोरेज की व्यवस्था

हर साल इस समय जल आपूर्ति रोकी जाती है, फिर भी अब तक प्राधिकरण ने पानी के स्टोरेज की कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं की है। इससे साफ है कि पानी की मांग और आपूर्ति के बीच अंतर बढ़ सकता है, जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

ट्यूबवेल और रैनीवेल से की जाएगी आपूर्ति

नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक आर.पी. सिंह का कहना है कि इस दौरान करीब 10 रैनीवेल और 300 से अधिक ट्यूबवेल के ज़रिए शहरवासियों को पानी उपलब्ध कराया जाएगा। उनका दावा है कि पानी की किल्लत नहीं होने दी जाएगी, और जरूरत पड़ने पर टैंकरों की मदद भी ली जाएगी।

शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

यदि किसी क्षेत्र में पानी की समस्या उत्पन्न होती है तो लोग नोएडा प्राधिकरण के कॉल सेंटर के फोन नंबर 0120-2425025, 0120-2425026 और 0120-2425027 पर संपर्क कर सकते हैं। अधिकारियों के अनुसार, शिकायत मिलते ही संबंधित क्षेत्र में टैंकर भेज दिया जाएगा।

ये भी पढ़ेः Rapid Rail: ग्रेटर नोएडा से नॉन स्टॉप पहुंचेंगे गुरुग्राम, ये रहा पूरा रूट

पानी की बर्बादी रोकने की अपील

प्रशासन की ओर से जनता से अपील की गई है कि इस अवधि में पानी का अत्यधिक उपयोग न करें और पानी की बर्बादी रोकें। साथ ही, अगर कहीं पर पाइपलाइन में लीकेज या टूट-फूट की समस्या हो, तो इसकी जानकारी भी उपरोक्त नंबरों पर दी जा सकती है।