Noida News: नोएडा के कई सोसाइटियों में एओए चुनाव (AOA Elections) को लेकर विवाद रहता है। ऐसा ही एक विवाद सेक्टर 74 स्थित केपटाउन सोसाइटी (Cape Town Society) में है। लेकिन अब लगता है कि यहां चुनाव को लेकर जारी विवाद खत्म हो सकता है। दरअसल डिप्टी रजिस्ट्रार ऑफिस ने सोसाइटी में चुनाव कराने के आदेश जारी कर दिए हैं। सोसाइटी के कुछ एक्टिव रेजिडेंट्स की कोशिशों के कारण डिप्टी रजिस्ट्रार ने चुनाव कराने के आदेश दिए हैं। इसके लिए बकायदा चुनाव अधिकारी की घोषणा भी कर दी गई है।
ये भी पढ़ेःTraffic Challan: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में धड़ाधड़ कट रहे हैं चालान..वजह जान लीजिए

हमारे पास डिप्टी रजिस्ट्रार की वो चिट्ठी है जिसमें इस आदेश के अनुपालन के आदेश दिए गए हैं। इस चिट्ठी के मुताबिक सोसाइटी में 1 महीने के अंदर चुनाव कराने के आदेश दिए गए हैं। अब सबकुछ चुनाव अधिकारी और सोसाइटी के रेजिडेंट्स पर निर्भर करता है कि वो इस चुनाव को कैसे कराते हैं।


बता दें कि सोसाइटी में करीब 6 साल पहले चुनाव कराया गया था। सोसाइटी के लोगों को 5 साल से चुनाव का इंतजार है। लंबे समय से एओए पर चुनाव टालने के आरोप लगते रहे हैं। अब एक बार फिर सोसाइटी के रेजिडेंट्स में नई उम्मीद जगी है।
