Uttarakhand

Uttarakhand: पहाड़ का सफ़र और भी आसान, सिर्फ़ इतने रुपये में हल्द्वानी से अल्मोड़ा की उड़ान भरिए

उत्तराखंड राजनीति
Spread the love

Uttarakhand: कुमाऊं के पहाड़ी इलाकों की ओर यात्रा अब और भी सुगम हो गई है।

Uttarakhand News: कुमाऊं के प्रवेशद्वार हल्द्वानी से अल्मोड़ा (Haldwani To Almora) के बीच आज से हेली सेवा शुरू हो गई है, जो यात्रियों के लिए एक बड़ा राहत पैकेज साबित होगी। गौलापार स्थित हेलीपोर्ट (Heliport) से रोजाना दो बार हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा, जिसका एक तरफ का किराया मात्र इतने रुपये निर्धारित किया गया है। यह सेवा जाम से परेशान पर्यटकों और समयबद्ध यात्रा करने वाले स्थानीय लोगों के लिए वरदान जैसी है, खासकर उन श्रद्धालुओं के लिए जो आगे जागेश्वर धाम के दर्शन के लिए जाते हैं। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष आपका भाग्य बदल सकता है?

उड़ान का समय और शेड्यूल

आपको बता दें कि हेली सेवा (Heli Service) का शुभारंभ आज बुधवार से शुरू हो गया है। गौलापार हेलीपोर्ट से पहली उड़ान सुबह 11:50 बजे रवाना होगी, जबकि दूसरी दोपहर 3:10 बजे उड़ान भरेगी। वहीं, अल्मोड़ा से वापसी की उड़ानें दोपहर 12:50 बजे और शाम 4:10 बजे निर्धारित की गई हैं। हेरिटेज एविएशन के स्थानीय मैनेजर रविंद्र सिंह ने कहा कि यह शेड्यूल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तय किया गया है, जिससे पहाड़ी इलाकों में पहुंचना और लौटना दोनों आसान हो।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

पिथौरागढ़-मुनस्यारी रूट पर भी हवाई सुविधा

पहाड़ी क्षेत्रों में हवाई यात्रा (Air Travel) को बढ़ावा देने के लिए पिथौरागढ़ से मुनस्यारी के बीच भी एक दिन में दो बार हेली सेवा उपलब्ध होगी। यहां भी एक तरफ का किराया 2500 रुपये ही रखा गया है, जो यात्रियों को सस्ती और तेज विकल्प प्रदान करेगा। यह सेवा उन लोगों के लिए खासतौर पर उपयोगी होगी जो दुर्गम इलाकों में जल्दी पहुंचना चाहते हैं।

ये भी पढ़ेंः Sam Altman: OpenAi के CEO सैम अल्टमैन की IT इंजीनियर्स को बड़ी चेतावनी

ऑनलाइन बुकिंग और यात्रियों के लिए लाभ

यात्री इस हेली सेवा की बुकिंग www.airheritage.in वेबसाइट के माध्यम से आसानी से कर सकते हैं। जाम की समस्या से जूझने वाले पर्यटकों के अलावा, जरूरी कार्यों के लिए तय समय पर हल्द्वानी या अल्मोड़ा पहुंचने वाले स्थानीय निवासियों के पास अब एक वैकल्पिक माध्यम उपलब्ध हो गया है। यह नई सुविधा न केवल समय बचाएगी, बल्कि पहाड़ी सफर को और भी रोमांचक और सुरक्षित बना देगी।