Vastu: घर खरीदते समय जरूर रखें इन चीजों का ध्यान, मिलेगा मां लक्ष्मी जी का आशीर्वाद

Vastu-homes

Vastu: हर व्यक्ति का सपना होता है कि वो अपना एक घर जरूर खरीदे। लेकिन इस सपने के साथ आपको घर खरीदते समय वास्तु का भी ध्यान रखने कि जरूरत होती है। वास्तु का इसलिए क्योंकि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है और हर तरह को नेगेटिविटी दूर हो जाती है। मान्यता मुताबिक कि वास्तु सिद्धांतों के द्वारा घर खरीदने से जीवन में खुशहाली बनी रहती है। क्योंकि हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का अत्यंत महत्व है।
मान्यता अनुसार जब व्यक्ति नया घर खरीदता है तो उसे वास्तु का पालन जरूर करना चाहिए। यदि आप इसका पालन नहीं करते तो जीवन में कई समस्याएं आपको झेलनी पड़ सकती हैं। ऐसे में जानिए कि वास्तु शास्त्र के नजरिए से घर खरीदते समय कौन कौन सी बातों को ध्यान में रखना चाहिए ताकि मां लक्ष्मी जी की कृपा सदैव बनी रहे।

रसोई घर

घर में रसोई घर का अलग होना बहुत जरूरी होता है। ये घर काप्रमुख स्थान होता है। इसलिए वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई को हमेशा दक्षिण पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए।

मुख्य द्वार

हम सभी को पता है घर का मुख्य द्वार सबसे महत्वपूर्ण होता है। इसी के घर की बनावट का पता चलता है। वहीं, मुख्य द्वार ही पॉजिटिव एनर्जी और नेगेटिव एनर्जी का संचार बनता है। वास्तु के अनुसार प्रवेश द्वार यदि उत्तर, पूर्व या उत्तर पूर्ण में तो इसे बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है।

pic: social media

लिविंग रूम

लिविंग रूम भी घर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। क्योंकि बाहर से लोग अक्सर यहीं बैठने आते हैं। इसलिए वास्तु के अनुसार घर के लिविंग रूम को पूर्व, उत्तर या उत्तर पूर्ण दिशा में होना चाहिए।

pic: social media

इस दिशा में होना चाहिए बाथरूम

वास्तु के अनुसार उत्तर पश्चिम कोने में होना चाहिए। साथ ही इसका मुख उत्तर दिशा की तरफ होना चाहिए। मान्यता अनुसार की यदि बाथरूम की दिशा सही हो तो इससे हर तरह की नकारात्मक ऊर्जा कम हो जाती है।

यह भी पढ़ें: New Year 2024: नए साल से पहले घर लाएं ये 5 चीजें, नहीं होगी पैसों की तंगी

बेडरूम की सही दिशा

घर में बेडरूम की दिशा सदैव सही होनी चाहिए। यदि ये सही दिशा में नहीं होता तो इससे आपके दांपत्य जीवन में हर तरह का स्ट्रेस दूर हो जाता है। इसलिए बेडरूम की दिशा दक्षिण पश्चिम दिशा में होना चाहिए।