मकर संक्रांति पर इन राशियों की चमकेगी क़िस्मत..77 साल बाद दुर्लभ योग

Trending Vastu-homes

Makar Sankranti 2024: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति ( Makar Sankranti) का विशेष महत्व दिया गया है। मकर संक्रांति के शुभ दिन स्नान दान का भी अलग खास महत्व है। यदि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मानें तो, ग्रहों के राजा सूर्य एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में इसे ही संक्रांति कहा जाता है।

जानकारी के लिए ये भी बता दें कि 15 जनवरी 2024 को सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूरज के मकर राशि में प्रवेश करने को ही मकर संक्रांति कहा जाता है। वहीं, साल 2024 की मकर संक्रांति बहुत ही ज्यादा खास होगी क्योंकि इस वर्ष 77 वर्षों के बाद रवि के साथ वरियान योग बनेगा। इसके साथ ही 5 साल के बाद सोमवार का दिन पड़ रहा है। मकर संक्रांति ( Makar Sankranti) के दिन ऐसा योग बनने से कुछ राशि के जातकों को खास तरह का लाभ मिल सकता है।

जानते हैं कि मकर संक्रांति ( Makar Sankranti) किन राशियों के लिए लाभकारी होने वाली है:

हिंदू पंचांग के मुताबिक, मकर संक्रांति पर वारियान योग 14 जनवरी को रात्रि 2 बजकर 40 मिनट से लेकर के 15 जनवरी की रात्रि 11 बजकर 10 मिनट तक है। इसके साथ ही सुबह 10 बजकर 22 मिनट से लेकर से लेकर 15 जनवरी को सुबह 07 बजकर 15 मिनट रवि योग है।
इसके साथ ही शाम 06 बजकर 27 मिनट से वाणिज करण भी लग रहा है। कुंभ भी अपने मूल त्रिकोण राशि कुंभ और गुरु अपनी स्वराशि मेष राशि में विराजमान हैं।

मीन राशि

गुरु की राशि मकर राशि के लिए भी मकर संक्रांति काफी अधिक लाभकारी सिद्ध होगा। इसके चलते आपको आपकी कड़ी मेहनत और लगन का फल प्राप्त होगा। शानदार करियर की शुरुआत भी हो सकती है। साथ ही पदोन्नति के भी प्रबल योग बन रहे हैं। यदि बिजनेस की बात करें तो पैसों से संबंधित जगहों में लाभ मिलेगा। साथ ही जीवन की कई इच्छाएं भी पूरी होंगी।

सिंह राशि

सूर्य की राशि होने की वजह से मकर संक्रांति पर सिंह राशि के जातकों को फायदा पहुंचेगा। करियर के क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी और प्रशंसा मिलेगी। इसके साथ ही समाज में मान सम्मान भी बढ़ेगा। बनते काम पूरे होंगें जिन्हें आप काफी समय से पूरा करने का विचार कर रहे हैं। साथ ही बिजनेस कर रहे हैं तो फायदा मिलेगा।

मेष राशि

मकर संक्रांति मेष राशि के जातकों के लिए काफी ज्यादा लाभकारी सिद्ध होने जा रही है। इसके पीछे की वजह है कि सूर्य दशम भाव में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को अपार सफलता मिलना तय है। करियर के क्षेत्र में उन्नति होगी। जॉब की तलाश में हैं तो नौकरी मिलना तय है। विदेश टूर करने का प्लान कर रहे हैं, तो ये सपना भी आपका पूरा हो सकता है। पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस में सफलता हासिल हो सकती है। रिश्ते में भी मिठास बनी रहेगी।