Vastu Tips: लाख कोशिशों के बाद भी नहीं आ रही जीवन में तरक्की, ये वास्तु उपाय करेंगे आपकी मदद

Trending Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: जब बात हो हिंदू धर्म की तो इसमें पेड़ – पौधों को काफी अधिक प्राथमिकता दी गई है, साथ ही इन्हें चमत्कार माना गया है। इसी कारण से पीपल, तुलसी, शमी, बरगद के जैसे पेड़ों को पूजनीय स्थान समझा जाता है। जिस तरह से आप ग्रहों की शांति या उसके शुभ फल की प्राप्ति के लिए कोई रत्न या धातुओं को धारण करते हैं, ठीक अब उसी तरह से आप पौधो को रोपण भी कर सकते हैं।

ज्योतिष में ग्रहों का संबंध पेड़ – पौधों से भी होता है। जिस तरह से संबंध शमी से और गुरु का संबंध केले से है, ठीक उसी तरह शुक्र का संबंध गूलर से माना जाता है।

वहीं, मान्यता है कि कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए गूलर के पेड़ से जुड़े कुछ आसान से उपाय आपके लिए काफी ज्यादा लाभकारी साबित हो सकते हैं। ऐसे में यदि गूलर के पेड़ पर रोजाना नियमित रूप से जल चढ़ाया जाए या इसके पेड़ के नीचे दीपक रखा जाए तो आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है। क्योंकि शुक्र को धन और विकासता का ग्रह भी माना जाता है। इसलिए गूलर के उपाय को करने से जीवन में कभी धन और ऐश्वर्य की कमी नहीं होती है।

जानिए गूलर से जुड़े उपायों के बारे में
गूलर के पौधे को लगाएं

यदि आपके कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर है तो व्यक्ति की भौतिक सुख – सुविधाओं और धन से जुड़ी समस्याएं झेलनी पड़ती है। इसलिए कुंडली में शुक्र ग्रह को और भी अधिक मजबूत करने के लिए आप शुक्रवार के दिन गूलर के पौधे को जरूर लगाएं। जैसे जैसे गूलर का पौधा बड़ा होता जाएगा, आपके जीवन में धन से जुड़ी सभी समस्याएं दूर होती जाएंगी।

करें इस मंत्र का जाप

कुंडली में शुक्र ग्रह का कमजोर होना गरीबी का संकेत होता है। ऐसे में यदि शुक्र कमजोर है तो शुक्रवार के दिन गूलर के पेड़ की लड़कियों से हवन करें और ॐ शुक्राय नमः के मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत होने में मदद मिलती है।

बचाता है हर तरीके की बुरी नजर से

यदि आर्थिक संपन्नता, धन की कमी, भूमि खरीदने की इच्छा है लेकिन काम नहीं बन पा रहा है तो गूलर के पेड़ की पूजा करें। ये धन की कमी को दूर करने के साथ आर्थिक संपन्नता को भी बढ़ाएगा।