Vastu Tips

Vastu Tips: पति-पत्नी के झगड़ों के पीछे हो सकते हैं ये वास्तु दोष, जानें कैसे करें सुधार

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: पति-पत्नी के बीच इन कारणों से होते हैं विवाद, जानें समाधान

Vastu Tips: हमारे घर का वातावरण हमेशा शांतिपूर्ण और खुशहाल होना चाहिए। घर के माहौल का असर रिश्तों पर पड़ता है। खासकर पति-पत्नी के रिश्ते में। लेकिन कई बार बिना किसी वजह के रिश्तों में तनाव और तकरार बढ़ने लगती है। क्या आप जानते हैं कि इस तनाव के पीछे घर में छिपे वास्तु दोष (Vastu Defects) भी हो सकते हैं? आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र के मुताबिक कुछ गलतियों के कारण घर में निगेटिव एनर्जी (Negative Energy) का संचार होने लगता है, जो पति-पत्नी के बीच गलतफहमियां और लड़ाई का कारण बनता है। आइए आज के इस खबर में हम आपको बताएंगे कि कौन से वास्तु दोष (Vastu Defects) आपके रिश्ते को प्रभावित कर सकते हैं और कैसे इन्हें सुधारकर आप अपने घर का वातावरण सुखमय बना सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर के मेन गेट पर रखें इस कलर का डोरमेट, आएगी खुशहाली

Pic Social Media

पति-पत्नी के बीच तनाव बढ़ाने वाले सामान्य वास्तु दोष

बेडरूम से जुड़ी बाते जान लीजिए

अगर बेडरूम (Bedroom) दक्षिण-पश्चिम दिशा में नहीं है, तो यह पति-पत्नी के संबंधों में अस्थिरता और तनाव पैदा कर सकता है। यह दिशा स्थिरता और सामंजस्य का प्रतीक है।

सीसे की गलत स्थिति

बेडरूम (Bedroom) में सीसे को बेड के ठीक सामने नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से निगेटिव एनर्जी बढ़ने लगती है, जो झगड़े और असहमति का कारण बन सकती है।

टूटा हुआ फर्नीचर कर दें बाहर

अगर आपके घर में टूटा हुआ फर्नीचर (Furniture) खराब फर्नीचर घर में है तो यह भी निगेटिव एनर्जी को बढ़ाता है, जिससे पति पत्नी के रिश्तों में विवाद हो सकता है।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: यात्रा पर जाने से पहले वास्तु के इन नियमों का करें पालन, सुरक्षित होगा सफर

दीवारों का रंग

अगर घर में गहरे और भड़कीले रंग का कलर दीवारों पर किया गया है तो यह रिश्तों के लिए सही नहीं माना गया है। यह लोगों के तनाव और असहमति को बढ़ावा दे सकते हैं। बेडरूम में हल्के और शांत रंगों का प्रयोग संबंधों को मधुर बनाने में मदद करता है।

Pic Social Media

उत्तर-पूर्व दिशा में न फैलाएं गंदगी

घर की उत्तर-पूर्व दिशा का वास्तु में बहुत महत्व है। इस क्षेत्र में गंदगी या अव्यवस्था रिश्तों में विवाद का ला सकती है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

मेन गेट से जुड़ी ये बातें जानें

मेन गेट (Main Gate) की गलत दिशा उस पर काले रंग का पेंट रिश्तों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

इन उपायों से दूर करें वास्तु दोष

बेडरूम में हल्के और शांत रंगों का प्रयोग करना चाहिए, जैसे कि गुलाबी, क्रीम या हल्का हरा।
बेडरूप को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें, क्योंकि यह स्थिरता और संतुलन का प्रतीक माना जाता है।
दर्पण यानी सीसे को इस तरह लगाएं कि वह बेड के सामने न हो।
मेन गेट की दिशा सही करें और उस पर शुभ प्रतीकों का उपयोग करें।
टूटे फर्नीचर को हटा दें, क्योंकि यह रिश्तों में अवरोध का कारण बन सकता है।घर की उत्तर-पूर्व दिशा को हमेशा साफ और व्यवस्थित रखें।

हरदिन शिव-पार्वती की पूजा और उनके मंत्रों का जाप करना भी रिश्तों को सुधार कर मधुर बनाता है। इन उपायों से न केवल वास्तु दोष दूर होंगे, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा और सामंजस्य भी बढ़ेगा। घर के इन छोटे-छोटे वास्तु सुधारों को अपनाकर आप न सिर्फ अपने रिश्ते को सशक्त बना सकते हैं, बल्कि घर का माहौल भी सुखमय और शांतिपूर्ण बना सकते हैं।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।