गिफ़्ट में ये चीजें देना बेहतर..ज़िंदगी में आती है खुशियां

Life Style Life Sytle(English) Trending Vastu-homes

नीलम सिंह चौहान, खबरीमीडिया

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे कि किसी व्यक्ति को उपहार में ऐसा क्या देना चाहिए कि जिसका फायदा उसको ही नहीं बल्कि आपको भी हो। वास्तु के अनुसार किसी फंक्शन के दौरान में हाथी का जोड़ा तोहफे में दे सकते हैं, ये बहुत शुभ संकेत होता है। आप सोने या चांदी की कोई चीज गिफ्ट में देते हैं या आपको गिफ्ट के रूप में मिलती है, तो ये बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। वहीं अगर आप चांदी का सिक्का तोहफे में देते हैं तो ये भी बहुत ही ज्यादा शुभ होता है। मान्यता अनुसार इससे मां लक्ष्मी जी की प्राप्ति होती है और आप आर्थिक रूप से मजबूत हो जाते हैं।

pic: social media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

इन सबके अलावा आप किसी को फूल गिफ्ट में देते हैं तो भी बहुत शुभ होता है क्योंकि फूल प्यार और सौंदर्य का प्रतीक होता है। इसलिए फूल को आप तोहफे में दे सकते हैं। वास्तु टिप्स के अनुसार मिट्टी से बनी कोई मूर्ति या अन्य कोई वस्तु किसी को उपहार में देना भी बहुत शुभ होता है। इससे अटका हुआ धन धीरे धीरे वापस मिलने लगता है और आय में वृद्धि होती है।

यह भी पढ़ें: Devuthani Ekadashi: जानिए देवउठान एकादशी कब है, शुभ मुहूर्त और पूजाविधि

जानिए कि कौन कौन सी चीजों को भूलकर भी गिफ्ट नहीं करना चाहिए

परफ्यूम
लोहे का सामान
मनी प्लांट
घड़ी

READ: khabrimedia-latest Vaastu Tips-Latest Astro Tips-Lates Top Hindi News-Astrology-Latest Delhi-Ncr News-Noida News-Greater Noida News