WION: English news channel WION has vacancies for several positions; here’s how to apply

WION: अंग्रेजी न्यूज चैनल WION में कई पदों पर वेकेंसी, ऐसे करें Apply

TV जॉब्स
Spread the love

WION: अंग्रेजी के पत्रकारों के लिए अच्छी खबर है। Zee Media के अंग्रेजी न्यूज चैनल WION ने अपने नोएडा ऑफिस के लिए कई पदों पर भर्ती निकाली है। चैनल ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी साझा करते हुए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

चैनल को मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर, असिस्टेंट/एसोसिएट प्रोड्यूसर (न्यूज आउटपुट-प्रोडक्शन), प्रोड्यूसर/सीनियर प्रोड्यूसर (न्यूज आउटपुट डेस्क), सोशल मीडिया एग्जिक्यूटिव, प्रोड्यूसर/सीनियर प्रोड्यूसर (टेक एंड ऑटो), वीडियो एडिटर (डिजिटल एंड टीवी), सब एडिटर/सीनियर सब एडिटर और असिस्टेंट/एसोसिएट प्रोड्यूसर (न्यूज असाइनमेंट डेस्क) शामिल हैं।

उम्मीदवारों में अंतरराष्ट्रीय मामलों की अच्छी समझ, अंग्रेजी भाषा पर मजबूत पकड़, बेहतर संपादकीय और न्यूज जजमेंट, स्टोरी-फर्स्ट सोच और डेडलाइन के दबाव में काम करने की क्षमता होनी चाहिए।

इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी और आवेदन के लिए WION की पोस्ट के कैप्शन में दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।