Vastu Tips: घर में नेगेटिविटी फैलाती हैं ये चीजें..फौरन दूर करें

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips For Mandir: हिंदू धर्म में पूजा पाठ का विशेष महत्व बताया गया है। और यही वजह है कि सभी के घरों में मंदिर जरूर होती है जिसमें देवी-देवताओं की मूर्तियों को विराजमान किया जाता है। इनकी रोजाना विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। पूजा के साथ ही खास चीजों का भोग लगाया जाता है। इससे जातक के कामों में सफलता मिलती है ऐसा माना जाता है। वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) के मुताबिक, घर के मंदिर में कुछ चीजों को रखने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आइए आज इस खबर के माध्यम से जानते हैं कि घर के मंदिर (Home Temple) में किन चीजों का रखने से बचना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: ऑफिस डेस्क पर रखें ये चीज़ें..मिलेगी कामयाबी

Pic Social Media

भूल कर भी न रखें मंदिर में ये चीजें

वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) के मुताबिक, घर के मंदिर में भूलकर भी भगवान के रूद्र स्वरूप की मूर्ति नहीं लगानी चाहिए और खंडित मूर्ति भी रखने से भी बचना चाहिए। इसको लेकर मान्यता है कि इन तरह की मूर्तियों को मंदिर में रखने से आर्थिक तंगी में वृद्धि होती है।
इसके साथ ही घर के मंदिर में कैंची समेत दूसरी नुकीली चीजों को नहीं रखना चाहिए। अगर आपने भी मंदिर में इस तरह की चीजों को रखा हुआ है, तो तुरंत हटा दें। नुकीली चीजों को रखने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
मंदिर में सूखे फूल और मालाओं को भी रखने से बचना चाहिए।
मंदिर में कटी-फटी धार्मिक पुस्तकों को रखने से नकारात्मकता ऊर्जा (Negativity Energy) का वास होता है। इसलिए इस तरह की धार्मिक पुस्तकों को मंदिर में नहीं रखना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर के मंदिर या आसपास पितरों और पूर्वजों की प्रतिमा लगाने से इंसान को बुरे परिणाम मिल सकते हैं। अगर आपने भी मंदिर में इस तरह की प्रतिमा को लगाया हुआ है तो उन्हें तुरंत ही हटा दें।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर से ये चीजें फौरन हटाएं..नहीं तो हो जाएंगे कंगाल!

घर के इस दिशा में रखें मंदिर

घर में मंदिर को रखने के लिए सबसे अच्छी दिशा पूर्व दिशा को माना गया है। इस दिशा में मंदिर रखने से आपका मुख पूजा करते समय पूर्व की तरफ होगा और पीठ पश्चिम दिशा में रहेगी।