Vastu Tips: घर से ये चीजें फौरन हटाएं..नहीं तो हो जाएंगे कंगाल!

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips For Home: अक्सर घर में कई चीजें होती हैं जिनका काई विशेष काम नहीं होता है। हिन्दू धर्म में सभी चीजों को रखने के लिए सही दिशा और विशेष स्थान बताया गया है। सभी जानकारी हिन्दू धर्म के प्राचीन ग्रंथ वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) में मिलती है। वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) के नियमों का पालन कर कई तरह की समस्याओं से बचा जा सकता है। वास्तु शास्त्र में यह भी माना गया है कि कुछ चीजों को घर में रखने से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं वो कौन सी वस्तुएं हैं…

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: स्टडी रूम में करें बदलाव..बच्चों के पढ़ने में मन लगेगा

Pic Social Media

हो सकती है आर्थिक परेशानियां

वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) के मुताबिक, घर में पुरानी चीजें रखने से नकारात्मकता (Negativity) बढ़ने लगती है। ऐसे में कभी भी घर में जंग लगे तालों या फिर पुराने तालों को रखने से बचना चाहिए। इससे घर में नकारात्मकता आने लगती है और आर्थिक परेशानियां भी खड़ी हो सकती हैं।

घर में न रखें ये चीजें

कई लोगों को घर में पुराने अखबार, या फिर रद्दी इकट्ठा करते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार इस आदत को बिल्कुल भी सही नहीं माना गया है। ऐसा करने से घर में लड़ाई-झगड़े होने की संभावन बढ़ने लगती है। इसलिए जितना जल्दी हो सके, पुराने अखबारों और रद्दी वगैराह को घर से बाहर कर देना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर में ऐसे रखें गंगाजल..बनी रहेगी सुख-शांति

करियर में बाधा

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में फटे पुराने-कपड़े भी नहीं रखने चाहिए, इससे घर में नकारात्मकता बढ़ने लगती है। जिससे व्यक्ति को करियर में बाधा का सामना करना पड़ सकता है।

नेगेटिव एनर्जी बढ़ाती हैं ये चीजें

वास्तु शास्त्र के अनुसार बंद घड़ी को घर में रखना बिल्कुल भी शुभ और अच्छा नहीं माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इससे व्यक्ति का खराब समय शुरू हो जाता है। इसके साथ ही घर में टूटी-फूटी चीजें भी नहीं रखनी चाहिए। इससे भी नेगेटिव एनर्जी बढ़ने लगती है। ऐसे में उन चीजों को घर से बाहर कर देनी चाहिए, जिनकी आपको कोई जरूरत नहीं है।