Diwali 2023: दिवाली पर इस दिशा में रखें दीया..घर में आएगी बरकत

Trending Vastu-homes

नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में हम बात करेंगे आज दीपावली के दियों के दिशा में बारे में। मान्यता के अनुसार दीपावली के वैज्ञानिक प्रभावों को पाने के लिए स्थनीय मिट्टी के द्वारा बने दियों में सरसों के तेल के ही दीपक को जलाना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो मां लक्ष्मी जी का आगमन होता है, साथ ही घर में धन संपदा में बढ़ोतरी होती है। आप तेल के इन दियों को घर के दक्षिण पूर्व कोने में रखना आरंभ करके दक्षिण पश्चिम कोने की ओर जाएं, यानी की घर में सबसे पहले दक्षिण दिशा की तरफ ही दीपक को जलाना चाहिए, उसके बाद पश्चिम दिशा की ओर दीपक जलाएं। इसके बाद दक्षिणी और दक्षिण पूर्व कोने में दीपक जलाए जाने के बाद घर के पूर्व दिशा की ओर दीपक जलाएं। सबसे आखिर में घर के उत्तर दिशा की ओर दीपक जलाएं। मान्यता के मुताबिक यदि आप इस क्रम से दीपक जलाते हैं तो भगवान की विषेश कृपा आपके उपर बनी रहती है। साथ ही मां लक्ष्मी और भगवान गणेश जी का आशीर्वाद आपके उपर सदैव रहता है।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: गलती से भी न रखें इन चीजों को खुला, वरना शुरू हो जाएंगें बुरे दिन

वास्तु शास्त्र के अनुसार सबसे ज्यादा दीपक को आपको दक्षिण की दिशा की ओर, उससे कम पश्चिम दिशा में फिर उससे भी कम पूर्व दिशा में रखने चाहिए। इस क्रम से दीपक रखने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

READ: khabrimedia-latest Vaastu Tips-Latest Astro Tips-Lates Top Hindi News-Astrology-Latest Delhi-Ncr News-Noida News-Greater Noida News