Vastu Tips: वास्तु के इन उपायों से करिए अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर
Vastu Tips: हर कोई चाहता है कि उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी और मजबूत रहे। इसके लिए वह खूब मेहनत भी करता है। लेकिन इसके लिए सिर्फ मेहनत ही नहीं बल्कि सही योजनाएं भी जरूरी होती है। साथ में घर का वातावरण का भी सकारात्मक (Positive) प्रभाव डालता है। वास्तु शास्त्र में घर के अंदर की ऊर्जा का महत्व बताया गया है, और यह सीधे तौर पर हमारी समृद्धि और आर्थिक सफलता को प्रभावित कर सकती है। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के मुताबिक घर में कुछ छोटे बदलाव करके आर्थिक स्थिति को बेहतर किया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे कुछ वास्तु टिप्स (Vastu Tips), जो आपके घर में समृद्धि और समृद्धि ला सकते हैं…
ये भी पढे़ंः Vastu Tips: घर में पीपल का पेड़ उग आए तो भूलकर भी न करें ये काम

आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए जरूर करें ये काम
अगर आप भी फाइनेंशियल (Financial) रूप से कमजोर हैं तो आपको नीले रंग की बॉटल में पानी भरकर मनी प्लांट लगाना चाहिए। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। इसे घर की उत्तर दिशा में रखें।
अगर आपके घर के मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्तियां या फोटो फटी या टूटी गई है, तो इन्हें सबसे पहले आपको इन टूटी-फूटी मूर्ति को बदलना चाहिए। इससे आपको आर्थिक हानि होने की संभावना रहती है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए शुक्रवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठ जाएं और श्री लक्ष्मी सूक्तम का पाठ करें।
अगर आपके घर में फाटे-पुराने जूते, चप्प्पल और कपडें पड़े हैं, तो इन्हें घर से बाहर कर दें। ऐसा न करने से घर में आर्थिक हानि और नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) फैलने की संभावना रहती है।
अमावस्या के दिन किसी गरीब को खाना जरूर खिलाएं या फल दान करने से धन की समस्या खत्म हो जाती है।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: विवाह में आ रही दिक्कतें मिनटों में होगी दूर
आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए व माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन पूरे विधि विधान से माता की पूजा करें साथ ही लक्ष्मी मंदिर में झाडू दान करें।
गुरुवार और शुक्रवार के दिन माता तुलसी की विधिवत पूजा करें। रविवार छोड़ कर, रोज जल चढ़ाएं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार आपके सोने और बैठने की दिशा भी आपके आर्थिक निर्णयों और मानसिक स्थिति पर प्रभाव डाल सकती है। दक्षिण-पश्चिम दिशा में सोना शुभ माना जाता है, जबकि उत्तर या पूर्व दिशा में बैठकर काम करने से मानसिक शांति मिलती है, और आपके निर्णयों में स्पष्टता आती है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में खुश रहना और सकारात्मक सोच रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है। मानसिक शांति और सकारात्मक दृष्टिकोण से घर का माहौल बेहतर होता है, और इससे आपके आर्थिक मामलों में भी सुधार आता है।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।
