Delhi Elections: बीजेपी के आरोप पर अरविंद केजरीवाल का पलटवार, कह दी ये बड़ी बात
Delhi Elections: दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकिर सियासी पारा काफी हाई है। एक दूसरे पर नेता जमकर निशाना साध रहे हैं। दिल्ली की सत्ता में बैठी आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) भी विरोधियों पर जमकर हमला बोल रही है। दिल्ली में बीजेपी पर पूर्वांचलियों के अपमान का आरोप लगाने वाली आम आदमी पार्टी ने अब पंजाबी मतदाताओं को लेकर बड़ा दावा किया है। नई दिल्ली सीट से (New Delhi Seat) लड़ रहे प्रवेश वर्मा के एक बयान पर भड़कते हुए आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा है कि बीजेपी नेता ने पंजाबियों का अपमान किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने भी प्रवेश वर्मा के बयान पर आपत्ति जाहिर की है।
ये भी पढे़ंः Delhi: अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, सभी सफाईकर्मियों को मकान बनाकर देगी ‘AAP’ सरकार
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली को पंजाबियों ने संवारा है और बीजेपी नेता की बात से उन्हें बहुत दुख पहुंचा। केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि दिल्ली में लाखों पंजाबी रहते हैं जिनके परिवारों ने और उनके पूर्वजों ने देश के लिए न जाने कितनी कुर्बानियां दी हैं। दिल्ली में लाखों पंजाबी रेफ्यूजी भी रहते हैं जो बंटवारे के समय में अपना सबकुछ छोड़कर दिल्ली आ गए थे। इनके परिवार ने भी अनगिनत यातनाएं सही हैं। और आज बीजेपी के नेता जो कह रहे हैं, इस से वो उनकी शहादत और कुरबानी का अपमान कर रहे हैं। यह बयान सुनकर मुझे बहुत दर्द हुआ। दिल्ली को पंजाबियों ने ही सवारा है। पंजाबियों को देश के लिए खतरा बोलकर बीजेपी ने दिल्ली में रहने वाले लाखों पंजाबियों को अपमानित किया है। बीजेपी को पंजाबियों से माफी मांगनी चाहिए।
बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के बयान पर पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने एक्स पर लिखा है कि उनकी बात खतरनाक और पंजाबियों के लिए अपमानजनक है। उन्होंने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है। यहां हर राज्य से लोग आते हैं। यहां हर प्रदेश के नंबर की गाड़ियां चलती हैं। किसी भी राज्य के नंबर की गाड़ियां देश के किसी भी हिस्से में जा सकती हैं, इस पर कोई रोक नहीं है। बीजेपी का ये बयान सुनिए। ये बहुत ही खतरनाक, चिंताजनक और पंजाबियों के लिए अपमानजनक है। ये पंजाब के नंबर की गाड़ियों को चिह्नित करके कह रहे हैं कि दिल्ली में पंजाब की गाड़ियां क्यों चल रही हैं? वो ऐसे कह रहे हैं जैसे पंजाबी देश की सुरक्षा के लिए खतरा है। ये मेरे और देश के हर पंजाबी के लिए बहुत ही अपमानजनक है। आज हर पंजाबी बेहद पीड़ा और अपमान महसूस कर रहा है। अपनी गंदी राजनीति के लिए इस तरह पंजाबियों की देशभक्ति पे सवाल उठाना बिलकुल भी सही नहीं।
ये भी पढ़ेंः Delhi: CM Mann का बड़ा दावा..बताया दिल्ली में कितनी सीटें जीतेगी AAP
जानिए क्या कहा था प्रवेश वर्मा ने
आपको बता दें कि बीजेपी (BJP) नेता प्रवेश वर्मा ने दावा किया कि इंडिया गेट के पास चाइनीज कंपनी के कैमरे पंजाब से आए सरकारी कर्मचारी लगा रहे थे। प्रवेश वर्मा ने इसे देश की सुरक्षा से जोड़ते हुए जांच की मांग की थी। पूर्व सांसद ने कहा था कि पंजाब से इनके सारे गुंडे आए हैं। सीएम, मंत्री, पार्षद नेताओं ने नई दिल्ली सीट पर डेरा डाल दिया है। आसपास के सारे होटल बुक किए हैं। हजारों की संख्या में यहां पंजाब के नंबर की गाड़ियां घूम रही हैं, उनमें कौन लोग हैं, यहां 26 जनवरी मनाने की तैयारी चल रही है, यहां वह क्या ऐसा बड़ा काम करने वाले हैं, जिससे हमारी सुरक्षा व्यवस्था को खतरा हो सकता है।
प्रवेश वर्मा ने आगे कहा कि हमें हमें पता चला कि चाइनीज कंपनी के सीसीटीवी कैमरे पंजाब के सरकारी कर्मचारियों से लगवाया जा रहा है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने उन्हें पकड़ा। यह लोकेशन इंडिया गेट के एकदम पास ही है, जहां से परेड निकलेगी। ऐसी जगह पर सीसीटीवी कैमरा लगाना चाइनीज कंपनी का, बिना किसी परमिशन के लिए, यह देश की सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है। जब उनको पकड़ा गया तो उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने उन्हें कहा कैमरा लगाने के लिए। उन्होंने बताया कि ये प्राइवेट फंड से लाए गए कैमरे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग और पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया है। और भी जितनी गाड़ियां घूम रही हैं, उनकी चेकिंग होनी चाहिए। यह मैंने मांग की है।
