Vastu Tips

Vastu Tips: भोजन करते समय इन वास्तु नियमों का रखें ध्यान, हमेशा बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: भोजन करते समय न करें ये गलती, वरना मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज, जीवन में आने लगेगी दरिद्रता!

Vastu Tips: घर की खुशहाली और समृद्धि के लिए वास्तु शास्त्र में कई महत्वपूर्ण नियम बताए गए हैं। ये नियम न केवल जीवन में सकारात्मकता बढ़ाते हैं, बल्कि परिवार में सुख-शांति भी लाते हैं। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में बताए गए नियमों को अपनाकर हम अपने घर में मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की कृपा हमेशा बनाए रख सकते हैं। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) केवल भवन निर्माण या दिशा निर्धारण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन के सभी पहलू से जुड़ा होता है। भोजन करते समय भी वास्तु के कुछ नियम बताए गए हैं। जिनका पालन करने से न सिर्फ स्वास्थ्य अच्छा रहता है बल्कि परिवार में सुख-शांति और समृद्धि भी बनी रहती है। कई बार हम जाने-अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जो नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) को आमंत्रित करती हैं और इसका सीधा असर हमारे मानसिक, शारीरिक और पारिवारिक जीवन पर देखने को मिलता है। आइए आज के इस खबर में विस्तार से जानते हैं कि भोजन करते समय किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए…

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर के बाहर लगा दें ये पौधा, शनि, राहु और केतु के दुष्प्रभाव होंगे दूर

भोजन करते समय क्रोध या तनाव में न रहें

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के जानकारों का मानना है कि भोजन केवल शारीरिक पोषण नहीं बल्कि मानसिक स्थिति का भी प्रभाव ग्रहण करता है। अगर आप गुस्से, चिंता या तनाव की अवस्था में खाना खाते हैं तो वह भोजन शरीर के लिए फायदेमंद नहीं बल्कि हानिकारक साबित हो सकता है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि भोजन प्रेम, संतोष और शांति की भावना के साथ किया जाना चाहिए। इससे भोजन में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है और यह पाचन के लिए भी लाभकारी होता है।

दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके भोजन न करें

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के मुताबिक भोजन करते समय दिशा का भी खास ख्याल रखना होता है। दक्षिण दिशा यम की दिशा मानी गई है और यह नकारात्मक ऊर्जा से जुड़ी होती है। अगर कोई व्यक्ति लगातार दक्षिण दिशा की तरफ मुख करके खाना खाता है तो उसका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। अतः हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके भोजन करना शुभ माना जाता है।

फर्श पर बैठकर भोजन करना शुभ होता है

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) और आयुर्वेद दोनों का मानना है कि फर्श पर बैठकर भोजन करना शरीर के लिए लाभकारी होता है। यह पाचन को सुधारता है और शरीर की मुद्रा को संतुलित करने में सहायता करता है। अगर किसी कारणवश फर्श पर बैठना संभव न हो, तो कुर्सी-टेबल पर बैठते समय भी रीढ़ की हड्डी सीधी रखें और पैरों को जमीन पर टिकाकर रखें।

टीवी या मोबाइल चलाते हुए न करें भोजन

आजकल ज्यादातर लोग भोजन करते समय टीवी देखते हैं या मोबाइल फोन (Mobile Phone) चलाते हैं लेकिन वास्तु शास्त्र के मुताबिक यह आदत नकारात्मक प्रभाव डालती है। इससे ध्यान भोजन पर नहीं रहता, पाचन क्रिया कमजोर होती है और मानसिक असंतुलन पैदा हो सकता है। भोजन करते समय पूर्ण एकाग्रता और मन की शांति जरूरी होती है।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: गलती से भी बाथरूम में न रखें ये चीजें, वरना दाने-दाने को हो जाएंगे मोहताज

भोजन से पहले जरूर करें ये काम

स्वच्छता वास्तु शास्त्र का एक मूल सिद्धांत है। भोजन से पहले हाथ, पैर और मुंह धोना न केवल हमारे स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए जरूरी है, बल्कि यह सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने का भी माध्यम है। इससे शरीर और मन दोनों ताजगी का अनुभव करते हैं, जो अच्छे पाचन में सहायक होता है।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।