Vastu: वास्तु के अनुसार घर के दक्षिण दिशा में न रखें ये चीजें, वरना चली जाएंगी खुशियां

Trending Vastu-homes

Vastu: वास्तु शास्त्र में कई चीजों के बारे में खुलकर बताया गया है। वास्तु अनुसार आप चीजों को फॉलो करते हैं तो घर में सुख समृद्धि का वास बढ़ता है। वहीं, वास्तु दोष ( Vastu Dosh) होने पर कई सारी समस्याएं हो सकती हैं। Vastu Shastra में दिशाओं के बारे में भी खुलकर बताया गया है। स्पेशली दक्षिण दिशा यानी कि South Direction के बारे में।

वास्तु शास्त्र ( Vastu Shastra) के मुताबिक मानें तो साउथ डायरेक्शन यानि कि दक्षिण दिशा से संबंधित कुछ नियमों को फॉलो जरूर करना चाहिए। आइए जानते हैं दक्षिण दिशा ( South Direction) से जुड़े कुछ जरूरी नियमों के बारे में, जिनके बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए।

Vastu shastra के अनुसार घर के दक्षिण दिशा में भूलकर भी न रखें दिया
पूजा पाठ की सामग्री

पूजा पाठ या अन्य क्रियाकलाप में दिया जलाना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र ( Vastu Shastra) के अनुसार दिया को भूलकर भी दक्षिण दिशा की ओर नहीं जलाना चाहिए। क्योंकि यदि आप ऐसा करेंगे तो जीवन में कई तरह की प्रोब्लेम्स का सामना आपको करना पड़ सकता है। इसलिए दिया को दक्षिण दिशा के बजाय उत्तर दिशा में जलाना चाहिए।

तुलसी का पौधा

Vastu shastra के अनुसार तुलसी के पौधे को बहुत ही ज्यादा पवित्र माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे को भूलकर भी आपको दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकते हैं।

पूजा घर

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कभी भी पूजा घर दक्षिण दिशा की ओर नहीं होना चाहिए। यदि घर के दक्षिण दिशा में पूजा घर है तो शुभ फल कभी भी प्राप्त नहीं होंगें। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा का घर में वास रहेगा।

जूते चप्पल

वास्तु शास्त्र के मुताबिक मानें तो जूते चप्पल आपको कभी भी दक्षिण दिशा की ओर नहीं रखना चाहिए। जूते चप्पल को यदि आप दक्षिण दिशा की ओर रखते हैं तो नकारात्मक प्रभाव आपके घर के उपर हो सकता है। इसलिए भूलकर भी ऐसा न करें।