Khatu Shyam: 1 घंटे में तय होगी 240 किमी की दूरी
Khatu Shyam: हरियाणा के गुरुग्राम जिले को जल्द ही हेलीकॉप्टर टैक्सी सेवा (Helicopter Taxi Service) की सौगात मिलने जा रही है। राज्य सरकार ने इस दिशा में हेलीपोर्ट (Heliport) निर्माण की योजना को अमलीजामा पहनाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके तहत सेक्टर 36 में करीब 30 एकड़ भूमि चिन्हित की गई है, जिसे हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (HSIIDC) से लेकर हरियाणा एयरपोर्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (HADC) को हस्तांतरित किया जाएगा।

अधिकारियों ने किया जगह का निरीक्षण
आपको बता दें कि एचएडीसी के सचिव और कमिश्नर अमनीत पी. कुमार (Amneet P. Kumar) ने सोमवार को दोनों विभागों के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया और कार्य को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए गए।
ये भी पढ़ेंः Interesting News: 12 साल बाद किरायेदार बन जाएगा मकान मालिक!
गुरुग्राम बनेगा उत्तर भारत का पहला हेलीकॉप्टर हब
यह परियोजना गुरुग्राम (Gurugraam) को उत्तर भारत का प्रमुख हेलीकॉप्टर हब बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
- 300 मीटर लंबा रनवे
- 6 हेलीकॉप्टर लैंडिंग स्पॉट
- हैंगर, मरम्मत और रखरखाव की सुविधाएं
- 100 यात्रियों की क्षमता वाला टर्मिनल
हेलीपोर्ट का निर्माण द्वारका एक्सप्रेसवे के पास किया जाएगा ताकि इसे नोएडा, भिवाड़ी और दिल्ली मेट्रो से बेहतर तरीके से जोड़ा जा सके।
एयर इंडिया करेगी 3500 करोड़ का निवेश
इस परियोजना में एयर इंडिया (Air India) द्वारा लगभग ₹3500 करोड़ का निवेश किया जाएगा, जिससे हरियाणा के विमानन ढांचे को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।
गुरुग्राम से धार्मिक स्थलों तक यात्रा होगी आसान
हेलीपोर्ट के चालू होने के बाद गुरुग्राम से खाटू श्याम जी (Khatu Shyam Ji), सालासर धाम, पीतांबर माता मंदिर, चंडीगढ़ और हिसार जैसे धार्मिक व औद्योगिक स्थलों तक हेलीकॉप्टर से यात्रा मात्र एक घंटे में संभव होगी। उदाहरण के लिए, खाटू श्याम जी की 240 किमी की दूरी जो अभी कार, बस या ट्रेन से 5-6 घंटे में तय होती है, वह अब हेलीकॉप्टर से केवल 1 घंटे में पूरी हो सकेगी।
ये भी पढ़ेंः Train: एक ऐसी ट्रेन जो साल में सिर्फ 15 दिन चलती है
समय की बचत, यात्रियों को राहत
बता दें कि यह हेलीकॉप्टर टैक्सी सेवा (Helicopter Taxi Service) उन यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी होगी जो समय की बचत चाहते हैं और तेज कनेक्टिविटी की उम्मीद रखते हैं। यह सेवा धार्मिक और व्यावसायिक यात्राओं को एक नया आयाम देने में सक्षम होगी।
