Vastu Tips

Vastu Tips: घर की इस दिशा में लगाएं कूलर, गर्मी के साथ वास्तु दोष भी होगा दूर

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: घर में कूलर लगाने से पहले जान लीजिए सही दिशा और स्थान

Vastu Tips: देश के अधिकांश इलाकों में इन दिनों भयकंर गर्मी पड़ रही है। गर्मी से बचने के लिए लोग तरह तरह के उपाय करते हैं। जैसे जैसे गर्मी बढ़ेगी ठंडक की तलाश और बढ़ जाएगी। गर्मी से बचने के लिए हम घरों में कूलर, पंखे और एसी का प्रयोग करते हैं। लेकिन इन सब के बीच अगर आप ज्योतिष (Astrology) और वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) का ध्यान रखें, तो यह शुभ परिणाम देने वाला हो सकता है। आपको बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में कूलर (Cooler) का बुध, शनि, चंद्रमा और राहु ग्रह से संबंध माना गया है। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के एक्सपर्ट बताते हैं कि कूलर को रखने की सही दिशा और कुछ विशेष नियम हैं। आइए आज के इस खबर में विस्तार से जानते हैं…

Pic Social Media

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: घर में इन तीनों जीवों का आना शुभ, मां लक्ष्मी की बरसती है कृपा!

कूलर से जुड़े होते हैं 4 ग्रह

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के जानकारों का मानना है कि कूलर से चार ग्रह जुड़े होते हैं- बुध, राहु, शनि और चंद्रमा।

कूलर रखने की सही दिशा

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के जानकारों का मानना है कि कूलर (Cooler) रखने की सबसे अच्छी दिशा है उत्तर पूर्व यानी कि ईशान कोण मानी जाती है। इस दिशा में कूलर रखने की घर की सुख समृद्धि में वृद्धि होती है। कूलर को उत्तर-पश्चिम दिशा में भी रखा जा सकता है।

इस दिशा में न रखें कूलर

कभी भी घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में कूलर नहीं रखना चाहिए, ऐसा करने से वास्तु दोष लगता है। अगर आपको मजबूरी में उस दिशा में कूलर रखना पड़ रहा है तो कूलर को हल्के गुलाबी रंग से पेंट कर दें।

कूलर का रंग भी होता है महत्वपूर्ण

कूलर खरीदने से पहले कूलर के रंग (Cooler Colours) पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। आप हल्के नीले रंग का कूलर अपने घर में लगा सकते हैं, या फिर सिल्वर, क्रीम या सफेद रंग का कूलर भी अपने घर में लगा सकते हैं। लेकिन भूलकर भी, गहरा नीला, लाल और ग्रे रंग का कूलर घर में न रखें। कूलर लगाते वक्त इस बात का भी ध्यान रखें कि कूलर टूटा-फूटा न हो बल्कि सही अवस्था में हो। इसकी मोटर और पंखा ठीक तरह से काम कर रही हो।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: तुलसी में इस दिन बांधें लाल कलावा, मां लक्ष्मी होंगी खुश, घर में बढ़ेगी सुख-समृद्धि

कूलर के लिए वास्तु टिप्स

कूलर को घर में किसी खुली जगह में रखें, उसे कमरे के अंदर न रखें।
कूलर को घर के दरवाजे या विंडो पर फिक्स कर लें।
कूलर अगर खुली हवा में रखा हो तो अच्छी और ठंडी हवा देता है।
कूलर उधर रखें जिधर धूप न आती हो नहीं तो कूलर कूलर गर्म हवा देगा।
कूलर की जाली में लगाई जाने वाली घास समय-समय पर बदलते रहें।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।