Vastu Tips

Vastu Tips: घर के बाहर लगे हैं ये 2 पौधे तो तुरंत उखाड़ फेंके

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: भूलकर भी घर के बाहर न लगाएं ये 2 पौधे, मानें जाते हैं बेहद अशुभ

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि हमारे घर के आसपास मौजूद चीजें हमारे जीवन पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव (Negative Impact) डाल सकती हैं। खासतौर पर घर के बाहर लगे कुछ पौधे हमारे सुख-समृद्धि और शांति में बाधा बन सकते हैं। ऐसे पौधे न केवल निगेटिव एनर्जी (Negative Energy) को आकर्षित करते हैं, बल्कि परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य और घर की आर्थिक स्थिति (Financial Situation) पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि आपके घर के दरवाजे पर कौन सा पेड़ होना चाहिए और कौन सा नहीं? घर के बाहर लगाए गए कुछ पेड़ न केवल घर की सुंदरता को प्रभावित करते हैं, बल्कि साथ में आपकी जीवनशैली को भी बदल सकते हैं। ऐसे में आइए आज के इस खबर में हम आपको बताते हैं कि घर के बार कौन से पौधे नहीं होने चाहिए।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: किचन में भूलकर भी ना करें ये गलती..मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज़!

Pic Social Media

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के जानकार बताते हैं कि कनैल का पेड़ वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में अंधकार का प्रतीक माना जाता है। इसे घर के दरवाजे के पास नहीं लगाना चाहिए। नहीं तो यह जीवन में असमंजस और दुख का कारण बन सकता है।
वास्तु के जानकारों का मानना है कि नींबू का पेड़ (Lemon Tree) कांटेदार होता है, जो घर के अंदर की ऊर्जा को नकारात्मक दिशा में प्रभावित कर सकता है। इस वजह से घर के सदस्यों में चिड़चिड़ापन और मानसिक तनाव की समस्या हो सकती है।
नींबू के कांटे घर में समस्या और दिक्कतों का कारण बन सकते हैं। इसके प्रभाव से व्यक्ति का मन चिड़चिड़ा और कामों के प्रति उदासीन होने लगता है, जिससे घर का माहौल नकारात्मक हो सकता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कनैल के पेड़ (Canal trees) के फल का असर भी घर के वातावरण को प्रभावित करता है, जिससे घर में सुख और समृद्धि की बजाय समस्याएं बढ़ने लगती हैं। इन पेड़ों को घर के बाहर लगाने से वास्तु दोष की भी समस्या हो सकती है, जो घर के अंदर की ऊर्जा को बाधित करता है और जीवन में तनाव व नकारात्मकता बढ़ाता है।
कनैल और नींबू के पेड़ों को वास्तु शास्त्र में देवगनाह और अशुभ बताया गया है, जिससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो सकता है।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: ज़िंदगी में कभी भी ना लें मुफ्त में ये 3 चीज़ें

घर के बाहर लगाएं इन पौधों को

वास्तु के मुताबिक, घर के दरवाजे पर तुलसी, अशोक और नारियल के पेड़ लगाना चाहिए। ये पेड़ घर में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और समृद्धि लाते हैं। तुलसी का पेड़ धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है और अशोक का पेड़ अशुभ को नष्ट कर सकारात्मक ऊर्जा लाता है। नारियल का पेड़ समृद्धि और ऐश्वर्य का प्रतीक है, जिससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।