Vastu Tips: गलती से भी न पहनें इस रंग के जूते-चप्पल, जीवन से गायब हो जायेगी खुशहाली!
Vastu Tips: वास्तु और ज्योतिष के अनुसार हमारे जीवन में छोटे-छोटे फैसले भी खुशहाली और सफलता पर बड़ा असर डालते हैं। जूते-चप्पल का रंग भी ऐसा ही एक अहम फैक्टर है, जो हमारे भाग्य को प्रभावित कर सकता है। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के जानकारों की मानें तो कुछ रंगों के जूते (Shoes) पहनने से आपके जीवन में परेशानियां और दुर्भाग्य आ सकता है। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार कुछ रंगों के जूते पहनना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है और यह आपके भाग्य को पीछे धकेल सकता है। आइए आज के इस खबर में विस्तार से जानते हैं कि कौन से रंग के जूते-चप्पल नहीं पहनना चाहिए और क्यों…

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर में भूलकर भी न रखें दूसरों से मांगकर ये 5 चीजें, खुशियाों पर लग सकता है ताला
पैरों से जुड़ा होता है ग्रहों का प्रभाव
वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में पैरों का संबंध मीन राशि से माना गया है। वहीं शनि और राहु ग्रहों का प्रभाव भी पैरों और उनसे जुड़ी चीजों पर होता है। जब कोई व्यक्ति जूते या चप्पल पहनता है, तो यह ग्रह सक्रिय हो जाते हैं। अगर इनके प्रयोग में लापरवाही की जाए, तो व्यक्ति को स्वास्थ्य, मान-सम्मान और आर्थिक स्थिति (Economic Situation) में बड़ा नुकसान हो सकता है। इसलिए वास्तु शास्त्र के जानकारों का मानना है कि जूतों का सही ढंग से उपयोग करना चाहिए।
कौन से रंगों के जूते नहीं पहनने चाहिए?
अगर आपकी कुंडली में बुध ग्रह (Budh Grah) मजबूत स्थिति में है, तो हरे रंग के जूते पहनने से बचना चाहिए। अगर मंगल ग्रह प्रभावी है, तो लाल रंग के जूते नहीं पहनना चाहिए। कभी भी पीले रंग के जूते-चप्पल बिल्कुल भी न पहनें। यह रंग बृहस्पति ग्रह से जुड़ा होता है, जो ज्ञान और शुभता का प्रतीक है। इसे पैरों में पहनना अनिष्टकारी माना गया है और इससे जीवन में बाधा और आर्थिक तंगी आने लगती हैं।
इन बातों का रखें खास ख्याल
हमेशा जूता-चप्पल पहनने से पहले अच्छे से साफ करना चाहिए।
धूलभरे या गंदे जूते पहनने से अनावश्यक भागदौड़ बढ़ सकती है।
इसे उतारने के बाद बेतरतीबी से इधर-उधर बिलकुल भी न फेंकें। हमेशा एक निश्चित और स्वच्छ स्थान पर रखें।
जूते-चप्पलों को रसोई या किचन के पास नहीं रखना चाहिए यह शुभ नहीं माना गया है।
बिस्तर के पास चप्पल रखने की आदत मानसिक बेचैनी (Mental Restlessness) की भी वजह बन सकती है।
बेहतर होगा अगर जूतों के लिए एक स्थायी, स्वच्छ स्थान निर्धारित किया जाए, जिससे घर में स्थायित्व और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।
ये भी पढे़ंः TV Installed: इस दिशा में लगाएं घर की TV, नहीं तो होगा नुक़सान!
सफेद रंग (White Color) को सभी रंगों का संतुलन कहा जाता है। इसलिए सफेद जूते-चप्पल सभी के लिए सबसे अच्छा माना गया है। ये किसी भी ग्रह पर नकारात्मक असर नहीं डालते। यथासंभव लाल, हरे, गुलाबी या बैंगनी रंग के जूते कम ही पहनें और पीले रंग से तो पूरी तरह बचें।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।
