HDFC बैंक में मिनिमम बैलेंस न रखने पर जुर्माना: जानें कितना चार्ज हो सकता है?
HDFC Bank: HDFC बैंक, जो भारत का सबसे बड़ा निजी क्षेत्र का बैंक है, अपने ग्राहकों से मिनिमम बैलेंस (Minimum Balance) मेंटेन करने का नियम रखता है। वर्तमान में, HDFC बैंक का मार्केट कैप 12,92,448 करोड़ रुपए है और इसके करोड़ों ग्राहक हैं। अगर आप भी HDFC बैंक के ग्राहक हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आज हम आपको बताएंगे कि HDFC बैंक के नियमों के तहत आपके बैंक खाते में कितना मिनिमम बैलेंस होना चाहिए और इसे ना रखने पर आपको क्या जुर्माना भुगतना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ेः Best Handwriting: दुनिया की सबसे खूबसूरत हैंड राइटिंग वाली स्टूडेंट

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
HDFC बैंक सेविंग अकाउंट मिनिमम बैलेंस नियम
भारत में सभी बैंकों के मिनिमम बैलेंस (Minimum Balance) को लेकर अलग-अलग नियम हैं और HDFC बैंक ने भी इस संबंध में अपने नियम तय किए हैं। एचडीएफसी बैंक के मिनिमम बैलेंस की लिमिट क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग है।
ग्रामीण क्षेत्रों में: HDFC बैंक में सेविंग अकाउंट खोलने पर ग्राहकों को 2500 से 5000 रुपए तक का मिनिमम बैलेंस रखना आवश्यक है।
शहरी और मेट्रो क्षेत्रों में: यदि आप HDFC बैंक में सेविंग अकाउंट खोलते हैं तो आपको 10,000 रुपए का मिनिमम बैलेंस रखना अनिवार्य है।
बड़े शहरों में (जैसे दिल्ली, मुंबई): यहां भी ग्राहकों को 10,000 रुपए का मिनिमम बैलेंस रखना जरूरी है।
अगर आप इन तय किए गए मिनिमम बैलेंस से कम बैलेंस रखते हैं, तो आपको जुर्माना देना पड़ सकता है।
HDFC बैंक में मिनिमम बैलेंस नहीं रखने पर जुर्माना
यदि आप HDFC बैंक में मिनिमम बैलेंस (Minimum Balance) मेंटेन नहीं करते हैं तो बैंक आपसे ₹150 से ₹600 तक जुर्माना वसूल सकता है। यह जुर्माना शेष राशि के 6% के हिसाब से लागू होता है। जुर्माना हर महीने या तिमाही में लिया जा सकता है।
ये भी पढ़ेः Lok Adalat: फिर लगने वाली है लोक अदालत..सारे चालान होंगे माफ!
जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट
अगर आप HDFC बैंक में जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट खोलते हैं, तो इसमें मिनिमम बैलेंस रखने की कोई आवश्यकता नहीं होती है।
यह खबर उन ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण है जो HDFC बैंक के खाते का उपयोग करते हैं और समय पर मिनिमम बैलेंस मेंटेन नहीं करते हैं, क्योंकि इससे जुर्माना का सामना करना पड़ सकता है।
