Vastu Tips: गलती से भी मुफ्त में न लें ये 3 तीजें, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के मुताबिक, कुछ चीजों को मुफ्त में लेना हमारे लिए सही नहीं होता है। मुफ्त में कुछ चीजों को लेने से आर्थिक तंगी (Financial Crisis), स्वास्थ्य समस्याएं और पारिवार में विवाद जैसी परेशानियों भी हो सकती हैं। हमारे समाज में चीजों का लेन-देन करना बहुत आम है। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें मुफ्त (Free) में नहीं लेना चाहिए? वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के मुताबिक कुछ चीजें फ्री (Free) में लेने से आर्थिक तंगी और दूसरी परेशानियां आ सकती हैं। आइए आज के इस खबर में इस बारे में विस्तार से जानते हैं कि ऐसी कौन सी चीजें हैं जिनको मुफ्त में नहीं लेना चाहिए…
ये भी पढे़ंः Vastu Tips: वास्तु के हिसाब से घर में वाशिंग मशीन किस दिशा में रखें?

नमक
हिंदू धर्म में नमक (Salt) को शनि ग्रह से जोड़ा जाता है। वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं कि नमक को कभी भी किसी से मुफ्त में नहीं लेना चाहिए। ऐसा करने से बीमारी और कर्ज बढ़ने लगते हैं। अगर किसी कारणवश नमक लेना पड़े तो बदले में कुछ दे देना चाहिए।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
सुई
वास्तु शास्त्र और धार्मिक मान्यता के अनुसार, कपड़े सिलने वाली सुई को भी फ्री में नहीं लेना चाहिए और न ही प्रयोग करना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मकता आती है और रिश्तों में खटास आ सकती है। सुख-शांति भी प्रभावित हो सकती है। सुई देने से परिवार में पारिवारिक कलह बढ़ता है।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर में इस दिशा में रखें कम्प्यूटर-लैपटॉप..होगी तरक्की!
रुमाल
वास्तु शास्त्र के एक्सपर्ट के मुताबिक, कभी आदमी को दूसरे का रुमाल (Handkerchief) भी फ्री में नहीं लेना चाहिए। न ही दूसरे किसी का इस्तेमाल करना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी दूसरे का रुमाल अगर आप मुफ्त में लेते हैं तो इससे आपके संबंध खराब हो सकते हैं। जीवन में परेशानियां आती हैं।
वास्तु शास्त्र के जानकारों का मानना है कि मुफ्त में कभी भी लोहा नहीं लिया जाना चाहिए। इसका संबंध भी सीधा शनि देव से होता है। ऐसे में लोहा मुफ्त में लेना शनि दोष का सबसे बड़ा कारण बनता है। शनि दोष के कारण से जीवन तमाम परेशानियों से घिर जाता है।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।