Vastu Tips 2025

Vastu Tips 2025: नया साल आने से पहले घर से जरूर निकाल दें ये चीजें, होगा लाभ ही लाभ

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips 2025: चाहते हैं तरक्की तो नए साल से पहले इन चीजों को करें घर से बाहर

Vastu Tips 2025: साल 2024 की बिदाई में कुछ ही दिन बचे हैं। सभी देश दुनिया में लोग नए साल 2025 (New Year 2025) के इंतजार में हैं। सभी लोग चाहते हैं कि नए साल में उनके घर में खुशी और समृद्धि का आगमन हो। घर से निगेटिव एनर्जी (Negative Energy) दूर हो और परिवार में खुशहाली आए। वास्तु शास्त्र और ज्योतिष में बताए गए कुछ आसान उपायों को कर जातक करें तो घर में सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) का प्रवेश होगा और खुशहाली आएगी। आइए आज के खबर में जानते हैं कि वास्तु के आसान उपाय…

ये भी पढ़ेंः Rahu Gochar: सावधान! 2025 में राहु बढ़ाएंगे इन 3 राशि वालों की मुश्किलें

Pic Social Media

नया साल 2025 का काउंटडाउन शुरू

नया साल 2025 का काउंटडाउन शुरू हो गया है। कुछ ही दिनों में साल 2024 खत्म और 2025 शुरू हो जाएगा। सभी यह चाहते हैं कि पिछले वर्ष की सभी चुनौतियों और समस्याओं को पीछे छोड़ दिया जाए और आने वाले वर्ष में नए उत्साह से आगे बढ़ें। इसी को लेकर ज्योतिषी भी कहते हैं कि अनजाने में हम कुछ छोटी-छोटी बातों पर ध्यान नहीं देते, जो घर में खुशियों को कम कर देते हैं। निगेटिव एनर्जी (Negative Energy) इतनी हावी हो जाती है कि घर में शांति नहीं रहती और लोगों के जीवन में आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आने लगती हैं। नए साल में सुख-समृद्धि पाने के लिए वास्तु अनुसार कुछ खास उपाय जानें।

टूटा हुआ बेड

टूटा हुआ बेड घर में नहीं रखना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में समस्या और परेशानी आती है। घर कभी शांत नहीं रहता। इसलिए भी लक्ष्मी रूठी रहती हैं। अगर घर में कोई टूटा हुआ पलंग है, तो इसे फिर से बनाओ। यदि यह संभव है, तो पुराने पलंग को हटाकर एक नया खरीद लें।

घर में लगाएं तोरण

नए साल 2025 के स्वागत के लिए घर के मुख्य दरवाजे पर अशोक के पत्ते का तोरण (Toran) लगाएं। इसके अलावा मुख्य दरवाजे पर गेंदे या गुलाब के फूलों की माला भी लगा सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: नए साल में तरक्की पाने के आसान टिप्स

कांच का टुकड़ा

घर में टूटा हुआ कांच बहुत अशुभ माना गया है यह बात वास्तुशास्त्र भी कहता है। भले ही आप इस सामान का उपयोग कर रहे हों या नहीं। इससे वास्तु दोष लगता है और तनाव और परेशानियां पैदा होती हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

बिजली तार

घर की वायरिंग खराब होने पर लोग अक्सर बचे हुए बिजली के तार को घर में ही रख लेते हैं। घर में वास्तुशास्त्र के अनुसार बिजली का खराब या बचा हुआ तार रखना अशुभ है।

मेन गेट

घर का मेन गेट हमेशा साफ- स्वच्छ रखें। इस का भी ध्यान रखें कि यहां पर गंदगी ना फैले और दरवाजे में किसी भी तरह से टूट-फूट ना हो।

टूट फ्रेम भी घर से कर दें बाहर

नया साल आने से पहले घर से पुराना फोटो फ्रेम या खराब इलेक्ट्रोनिक सामान भी बाहर कर देना चाहिए। वास्तुशास्त्र के मुताबिक, ऐसे खराब सामान को घर में रखना दरिद्रता का संकेत है।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।