Vastu Tips: घर में पीपल का पेड़ उगना..शुभ या अशुभ

Trending Vastu-homes

नीलम सिंह चौहान, खबरीमीडिया

Vastu Tips: सनातन धर्म में पीपल के पेड़ को बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है क्योंकि कहते हैं कि इसमें ब्रह्मा, विष्णु और भगवान शिव जी का वास होता है। शास्त्रों में पीपल को लेकर कई तरह के नियमों के बारे में बताया गया है। पीपल का पेड़ वैसे तो बहुत शुभ होता है, लेकिन इसका घर में बिलकुल भी शुभ नहीं माना जाता है। यदि गलती से ये घर में उग भी जाता है तो इसे उखाड़ देना चाहिए।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

कई बार ऐसा होता है अगर घर में तो उसे कैसे घर से हटा देना चाहिए ताकि वास्तु दोष न लगे।

घर में पीपल का पेड़ उग आया है तो उसे तुरंत न हटाएं बल्कि थोड़ा सा बड़ा होने दे। उसके बाद इसे मिट्टी सहित खोदकर किसी दूसरी जगह पर लगा दें।

यह भी पढ़ें: गिफ़्ट में ये चीजें देना बेहतर..ज़िंदगी में आती है खुशियां

पीपल का पेड़ घर में होने से माना जाता है कि परिवार के लोग जीवन में आगे नहीं बढ़ पाते हैं और जीवन में रोज नई नई समस्याएं उत्पन्न होना शुरू हो जाती हैं। अगर पेड़ काट रहे हैं तो पहले इसकी पूजा करें फिर काटें और किसी भी दिन नहीं काटना चाहिए।

अगर आपके घर में बार बार एक ही जगह पर उग रहा है तो ऐसे में आप 45 दिन उस पेड़ की पूजा करें। फिर 45 दिन बाद पीपल के पौधे को जड़ सहित किसी दूसरी जगह पर लगा दें। ऐसा करने से वास्तु दोष नहीं होगा।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi