शादी की खरीदारी करनी है..ये रहे दिल्ली के टॉप मार्केट

Life Style Trending

नीलम सिंह चौहान, खबरीमीडिया

दिल्ली की कुछ दुकानों के बारे में तो आप भी जानते होंगें, जहां शादी के सारे सामान आपको यहां मिल जाएंगे वो भी रीजनेबल दाम में। देखिए कि दिल्ली में स्थित ये कौन कौन सी मार्केट्स हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

चांदनी चौक बाजार दिल्ली का ऐसा मार्केट है, जिसमें शादी से लेकर एंगेजमेंट तक के सारे आइटम्स मिल जाएंगे। चाहे वो चूड़ी हो , ज्वेलरी हो या लहंगे हो। वहीं इनका दाम भी काफी रीजनेबल है।

pic: social media

सदर बाजार ओल्ड दिल्ली का सबसे बड़ा थोक बाजार है। यहां आपको हर उम्र के लोगों के लिए सामान मिल जाएगा। वहीं खास बात ये है कि यहां पर आपको हर एक अवसर के लिए सबकुछ मिलेगा।

यह भी पढ़ें: गिफ़्ट में ये चीजें देना बेहतर..ज़िंदगी में आती है खुशियां

पहाड़गंज मार्केट दिल्ली के सबसे शॉपिंग मार्केट्स में से एक है। इस मार्केट की खास बात ये है कि आप बच्चों से लेकर के बड़ों तक के लिए सबकुछ परचेज कर सकते हैं। यहां पर आपको सभी चीजें सस्ते दाम में मिल जाएंगी।

pic: social media

सरोजनी नगर मार्केट दक्षिण दिल्ली में स्थित एक बहुत ही फेमस मार्केट है। यहां आपको अपने ट्रेंडी फैशन परिधान, एक्सेसरीज जूते और घर की डेकोरेशन के सारे आइटम्स मिल जाएंगे। जो सभी अविश्वसनीय रूप से कम कीमतों में आपको मिलेंगे।

pic: social media

आपको कमला नगर मार्केट में अवश्य जरूर जाना चाहिए और कम लागत वाली खरीदारी वस्तुएं खरीदनी चाहिए। परफ्यूम से लेकर आपको मेकअप के प्रोडक्ट्स भी सस्ते दाम में मिल जाएंगे। आप यहां से किसी भी उम्र के लोगों के लिए समान खरीद सकते हैं।

pic: social media

READ: khabrimedia-latest Vaastu Tips-Latest Astro Tips-Lates Top Hindi News-Astrology-Latest Delhi-Ncr News-Noida News-Greater Noida News