Vastu Tips: सिर के पास इन चीजों को रखकर सोएं, जीवन में आएगा बदलाव
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का हिंदू धर्म में बहुत महत्व बताया गया है। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के मुताबिक हमारे घर और आसपास की वस्तुएं हमारे जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव डालती हैं। वास्तु शास्त्र में कई ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिन्हें हरदिन सिरहाने रखकर सोने से आपके जीवन में बहुत लाभ देखने को मिल सकता है। लेकिन साथ ही कुछ ऐसी चीजें भी बताई गई हैं, जिन्हें गलती से भी अपने पास रखकर नहीं सोना चाहिए, अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके जीवन में बहुत परेशानी आ सकती है। आइए आज के इस खबर मे विस्तार से जानते हैं इन चीजों के बारे में….
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: तुलसी-मनी प्लांट से ज़्यादा लकी माना जाता है ये पौधा..बढ़ाता है बैंक बैलेंस

सोने से पहले जरूर रखें ये चीजें
वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के जानकारों का मानना है कि व्यक्ति को सोते समय अपने सिरहाने पर तांबे के लोटे में जल भरकर रखना चाहिए। अगली सुबह इस पानी को किसी पौधे में डाल दें। ऐसा करने से व्यक्ति के लिए तरक्की (Success) के द्वार खुलने लगते है। जल और फूलों को शुद्धता और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। अगर सिर के पास कांच की बॉटल में शुद्ध जल और ताजे फूल रखे जाएं, तो यह आपके मन को शांत करता है और जीवन में सकारात्मकता (Positivity) का संचार करता है। यह न केवल मानसिक शांति प्रदान करता है, बल्कि विचारों को भी साफ और स्पष्ट बनाता है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
अच्छी नींद के लिए रखें ये चीज
बहुत से लोगों को कई कोशिशों के बाद भी ढंग से नींद नहीं आती, जिस कारण पूरे दिन घबराहट, चिड़चिड़ापन जैसी समस्या देखने को मिलती है और इसका असर उनकी सेहत के साथ साथ दिमाग पर भी देखने को मिलता है। ऐसे में आप इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपने तकिए के नीचे हरी इलायची रखकर सो सकते हैं। इससे व्यक्ति को अच्छी नींद आती है और सेहत भी सही रहती है।
ये भी पढे़ंः Vastu Tips: घर में शंख रखने के फायदे..मां लक्ष्मी की होगी कृपा
मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा
धन की देवी मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की कृपा अगर आपको भी चाहिए तो इसके लिए आपको पूर्व दिशा की तरफ एक सिक्का रखकर सोना चाहिए। इससे लक्ष्मी जी खुश होती हैं और साधक पर अपनी दया दृष्टि बनाए रखती हैं। वहीं अगर आप सोते समय अपने सिरहाने पर हल्दी की गांठ रखते हैं, तो इससे कारोबार में लाभ के योग बनने लगते हैं।
गलती से भी न रखें ये चीजें
कई लोगों की आदत होती है कि वह अपने सिरहाने पर इलेक्ट्रॉनिक सामान (Electronic Goods) जैसे स्मार्ट फोन, लैपटॉप, चार्जर आदि रखकर सो जाते हैं। लेकिन वास्तु की दृष्टि से ऐसा करना बिल्कुल भी सही नहीं माना गया है। इससे नकारात्मकता तो बढ़ती ही है, साथ ही व्यक्ति की सेहत पर भी इसका बुरा असर देखने को मिलता है। इसी के साथ सिरहाने पर चमड़े से बनी चीजों को रखना भी सही नहीं माना गया है।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।