Vastu Tips

Vastu Tips: तुलसी-मनी प्लांट से ज़्यादा लकी माना जाता है ये पौधा..बढ़ाता है बैंक बैलेंस

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: घर में लगाइए यह पौधा होगी तरक्की, आने लगती है खुशहाली

Vastu Tips: हिंदू धर्म में तुलसी और मनी प्लांट को बहुत ही शुभ पौधा बताया गया है। इन पौधों को घर में लगाने से माहौल सकारात्मक (Positive) रहता है और जीवन में खुशहाली बनी रहती है। लेकिन आज के इस खबर में हम आपको एक चमत्कारी पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इन सबसे भी ज्यादा गुणकारी और असरदार है। अगर आपके घर की हालत खराब है तो आप इस पौधे को अपने घर में ज़रूर लगाएं। इसे लगाने से व्यक्ति आर्थिक रूप से मजबूत होता है और उसे धन दौलत की कभी कमी नहीं होती है जिससे उसके परिवार की किस्मत बदल जाती है। हम बात कर रहे हैं क्रसुला (Crassula) के पौधे की क्रसुला को मनी ट्री (Money Tree) या जेड प्लांट (Jade Plant) भी कहा जाता है। इस पौधे को घर में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है।

ये भी पढे़ंः Rajyog: इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम! बन रहा राजयोग

Pic Social media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

क्रसुला का पौधा बहुत है लाभकारी

क्रसुला का पौधा (Crassula Plant) बहुत ही शुभ माना जाता है। इस पौधे को लेकर मान्यता है कि घर में इस पौधे को लगाते ही धन-धान्य बढ़ने लगता है। इंसान तरक्की करने लगता है और हर क्षेत्र में उसे सफलता मिलने लगती है। पैसे, सुख शांति और सकारात्मक ऊर्जा अपने आप घर की तरफ खिंचे चले आते हैं। आप इस पौधे को अपने घर, ऑफिस या दुकान में भी लगा सकते हैं। जिन घरों में यह पौधा लगा होता है, उन्हें नौकरी में नए नए मौके मिलते रहते हैं। लेकिन क्रसुला के पौधे को लगाते समय हमने इन कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। इससे आपके ऊपर कोई विपरीत प्रभाव या असर नहीं पड़ता है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर में शंख रखने के फायदे..मां लक्ष्मी की होगी कृपा

किस दिशा में लगाएं क्रसुला

क्रसुला के पौधे को सही दिशा में लगाने से किस्मत जाग जाती है और चारों ओर से शुभ समाचार मिलता है। इस पौधे को आप घर या बाहर कहीं भी लगा सकते हैं। घर के मेन गेट के दाहिनी ओर यह पौधा लगाना शुभकारी बताया गया है। इस पौधे को आप घर की बालकनी (Balcony) में भी लगा सकते हैं। इस पौधे को भूलकर भी दक्षिण दिशा में न लगाएं। ऐसा करने से माँ लक्ष्मी आप पर नाराज़ हो जाएंगी और आपके धन-संपत्ति की की हानि होगी। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस पौधे को लगाने से दरिद्रता दूर होती है और परिवार में खुशहाली आती है।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।