Vastu Tips: शंख से जुड़े वास्तु के इन नियमों को जान लीजिए
Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व बताया गया है। किसी भी काम को करने से पहले वास्तु (Vastu) अनुसार अगर नियमों का पालन किया जाए तो काम पूरा भी हो जाता है और कोई बाधा भी नहीं आती है। नहीं तो वास्तु खराब होने से या वास्तु नियमों को अनदेखा करने से परिणाम अच्छे नहीं आते हैं। हिंदू धर्म (Hinduism) में शंख (Shell) को धार्मिक दृष्टि से भी बहुत पवित्र माना गया है और यह समृद्धि, सुख-शांति और लक्ष्मी की कृपा को आकर्षित करने का प्रतीक माना जाता है। शंख की ध्वनि और उसकी सकारात्मक प्रभाव (Positive Impact) से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और जीवन में समृद्धि और खुशहाली आती है। आइए आज के इस खबर में हम जानेंगे शंख (Shell) रखने के फायदे और इसे सही स्थान पर रखने के कुछ महत्वपूर्ण वास्तु टिप्स के बारे में।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर में आर्थिक स्थिति मजबूत करने के उपाय जानिए

पूजा के शंख को पूजा के समय ही बजाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक जिस शंख का इस्तेमाल पूजा में किया जाता है उसको बेवजह कहीं भी बजाने से बचें। ऐसे शंख को केवल और केवल पूजा-पाठ के समय ही बजाएं।
अगर आप भी अपने घर पर शंख रखते हैं तो इसे पूरी तरह से साफ सुथरा रखें। इसके लिए पानी में गंगाजल (Gangajal) मिला लें और फिर इसको साफ करें।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
वास्तु शास्त्र के मुताबिक कभी भी जमीन पर शंख को नहीं रखें। ऐसा करने से इसे शंख का अनादर माना जाता है।
कभी भी टूटे हुए या दोषपूर्ण शंख का उपयोग न करें, क्योंकि यह नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।
शंख के मुंह को हमेशा ऊपर की तरफ रखना चाहिए। जब शंख के मुख को ऊपर की ओर रखते हैं तो घर में सकारात्मकता फैलती है।
ये भी पढे़ंः Vastu Tips: घर में पीपल का पेड़ उग आए तो भूलकर भी न करें ये काम
शंख को रखने के लिए दिशा का ज्ञान होना बहुत ही आवश्यक है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर पर अगर शंख को रखना है तो इसे उस दिशा में रखें जिस दिशा में घर का मंदिर स्थित है। चाहें तो घर के उत्तर-पश्चिम दिशा में भी शंख को को रख की जगह बना सकते हैं।
घर में शंख रखने से जुड़े इन इन नियमों के पालन करने से घर में लक्ष्मी निवास करती हैं, पैसे से संबंधित लाभ होता ही रहता है और घर में सुख शांति बनी रहती है।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।
