Vastu Tips: नए साल में कैलेंडर लगाते समय भूलकर भी न करें ये गलती, मिल सकते हैं अशुभ संकेत

Vastu-homes

Vastu Tips: नया साल सभी के लिए वैसे तो खुशियां ही लेकर के आता है और इसकी शुरुआत भी जल्द होने वाली है। नए साल के शुभ अवसर पर लोग नए नए कामों की शुरुआत भी करते हैं। यही नहीं कुछ लोग इस दिन नया प्रण भी लेते हैं। इस दौरान घर में पूजा पाठ का आयोजन भी धूमधाम से किया जाता है। मान्यता अनुसार नए साल ( New Year) के दिन कैलेंडर रखा जाए तो पूरे साल बरकत होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यदि कैलेंडर को वास्तु शास्त्र(Vastu Shastra) के अनुसार लगाया जाए तो इससे घर में पॉजिटिविटी बनी रहती है। इस कड़ी में जानिए नए साल के कैलेंडर को लगाते समय वास्तु के किन किन नियमों का पालन करना चाहिए।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

नए साल ( New Year) के कैलेंडर को लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

घर में नए कैलेंडर को लगाने से पहले पुराने कैलेंडर को हटा दें। इसके बाद ही दीवार पर 2024 का नया कैलेंडर लगाएं। वास्तु के मुताबिक घर में पुराना लगा रहने से आपकी तरक्की और जीवन पर असर पड़ सकता है।

वास्तु के अनुसार घर के मेन डोर पर भूलकर भी कैलेंडर को न लगाएं। ऐसा करते हैं तो आपकी तरक्की के रास्ते बंद हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: वास्तु के अनुसार ऑफिस में रखें ये चीजें, दोगुनी रफ्तार से बढ़ेगा कारोबार

नए साल के कैलेंडर को दरवाजे को पीछे न लगाएं। क्योंकि ऐसा करना बहुत ही ज्यादा अशुभ होता है। इसलिए हमेशा सही दिशा में ही कैलेंडर को लगाएं।

अगर आप घर में तस्वीरों वाला कैलेंडर को लगा रहे हैं तो ध्यान रहे कि घर में सकारात्मकता तस्वीर के संदेश देने वाली तस्वीर होनी चाहिए। भूलकर भी हिंसक तस्वीरों वाले कैलेंडर को घर में लगा नहीं होना चाहिए।

READ: Vastu Tips, Astro Tips, Calender, New Year, khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi